google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राशिफल

सिंह, मीन राशि वालों को इंद्र योग से होगा अच्छा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पंडित श्रीरामजीत द्विवेदी

3 अक्टूबर 2024: राष्ट्रीय मिति आश्विन 11, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 18, रबि-उल्लावल 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 59 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

हस्त नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 24 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 01 बजकर 39 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

चंद्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करने वाले हैं और इंद्र योग, मालव्य योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मेष राशि वाले माताजी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और सिंह राशि वालों के माता दुर्गा की कृपा से सभी कार्य पूरे होंगे। वहीं धनु राशि वाले कामकाज पर ध्यान दें। ग्रहों की स्थितियों के बीच आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि का पहला दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष(Aries)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए अवसर मिलने की संभावना है। करियर में उन्नति हो सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

आज आप परिजनों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी करने वाले आज पूरे दिन कार्यों में व्यस्त रहेंगे और सहकर्मियों के साथ नए प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं। भाइयों से संबंध सुधरेंगे और माताजी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती से व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन का व्रत करें और घी का दीपक जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

वृषभ(Taurus):

धन संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

पार्टनरशिप में कोई बिजनस कर रहे हैं तो आज आपको अच्छा लाभ होगा, जिससे बिजनस में तरक्की होगी। परिवार में आपकी जिम्मेदारी कुछ बढ़ सकती हैं, जिससे आप थोड़े तनाव में भी रहेंगे लेकिन धीरे धीरे सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। नौकरी करने वालों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है, जिसे आपको पूरी मेहनत और ईमानदारी से करना होगा।

इसे भी पढें  मेष, मिथुन और कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली दिन और आपके सितारे क्या कह रहे हैं? 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ माता रानी की पूजा अर्चना करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करें।

मिथुन(Gemini):

आज मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

नौकरी व व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा और सहकर्मियों को कामकाज में साथ भी मिलेगा। परिवार में नवरात्रि की वजह से धार्मिक माहौल रहेगा और विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे अवसर आ सकते हैं। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा के मंदिर में जाकर 108 बार ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।। मंत्र का जप करें।

कर्क(Cancer):

परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

विवाह योग्य जातकों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज के दिन आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि आपके मन में किसी के प्रति गलत विचार ना आएं। अपने अलावा दूसरे के भले के लिए सोचें, तभी आपका भला होगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ सायंकाल का समय मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। माता रानी की कपूर से आरती करें और 9 दिन के लिए अखंड दीपक भी जलाएं।

सिंह(Leo):

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

अगर काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज भाइयों की मदद से वह आपको मिल जाएगा। जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। माता पिता के साथ घर की साज सजावट या मरम्मत के कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। शाम को घर के बच्चों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना करें और अखंड दीपक जलाएं।

इसे भी पढें  लव लाइफ में खुशियां पाएंगे मिथुन और तुला सहित 5 राशियों के लोग, किसका रोमांस का लगेगा तड़का और कौन खाएगा रिश्ते में झटका… पढिए आज का राशिफल

कन्या(Virgo):

आज आपके निर्णय महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं, ध्यान दें।

नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ वाले आज लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। केले के पेड़ की पूजा करें और गरीबों को पीले वस्त्र एवं भोजन दान करें।

तुला(Libra):

आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। धन संबंधित मामलों में लाभ होने की संभावना है।

व्यापार व कारोबार में आप जिन अधूरे कार्यों की वजह से परेशान हैं, वे भी आज मां दुर्गा की कृपा से पूरे हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और किसी संपत्ति व प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती पाठ करें और नवरात्रि का व्रत भी करें।

वृश्चिक(Scorpio):

आज के दिन आप उत्साहित रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग ले सकते हैं।

अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज सरकारी पहलुओं को ध्यान से देखें, तभी आगे बढ़ें। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। बच्चों के किसी काम की वजह से दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन शाम के समय आपको राहत मिलेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

धनु(Sagittarius):

आज यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं।

छात्रों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की शिक्षा में सफलता या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की खबर सुनकर मन में प्रसन्नता होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी बहुत जरूरी काम के पूरे होने से शाम को परिवार वालों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।। मंत्र का सुबह शाम जप करें।

इसे भी पढें  हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री अरुण सिंह उर्फ गुड्डू निकाय चुनाव प्रत्याशियों की लाइन में, वीडियो ? देखिए

मकर(Capricorn):

व्यवसाय में आज कुछ नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

अगर आपने कोई मन्नत मांगी है तो आज आप उसे पूरा करने जाएंगे। अगर व्यापार के किसी सौदे को लंबा खींचने की कोशिश करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए उसका निर्णय तभी लें। भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थियों की शिक्षा के आड़े आने वाली बाधाएं आज दूर हो जाएगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। नहाते वक्त ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर जप करें।

कुंभ(Aquarius):

आज किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। करियर में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है, सतर्क रहें।

आज आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में आज किसी से विवाद हो रहा है तो आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी, जिससे आपको सम्मान मिलेगा। परिवार में अगर कोई तनाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही केले के जड़ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करें।

मीन(Pisces):

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।

अगर संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज दोपहर के बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है, जो आपके लिए खुशी की वजह बन सकती है। सामाजिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे। शाम को आप दोस्तों के साथ किसी सामाजिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अपने किसी खास परिचित से होगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

अपना ध्यान रखें और योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वित करें।

133 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close