google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पंजाबलुधियाना

दहेज की मांग ने ली Pregnant बहू की बली, होश उड़ा देगा पूरा मामला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

शिव कुमार की रिपोर्ट

लुधियाना : ससुरालियों की तरफ से दहेज के लिए परेशान करने पर विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने पति प्रदीप साहू पुत्र विश्वनाथ साहू और सास निरुपमा साहू पत्नी विश्वनाथ साहू निवासी भगत सिंह कॉलोनी शेरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक महिला का की पहचान 21 वर्षीय अनुश्रीया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनुश्रीया के पिता जम्मू निवासी अक्षय बेहरा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी की शादी 2021 में लुधियाना के प्रदीप कुमार से हुई थी। जब भी उनकी बेटी मायके आती तो उसका पति प्रदीप और बाकी ससुराल वाले कोई न कोई मांग रखते थे। कभी बेटी को ताना मारते थे कि शादी में उन्हें सोने की चेन पतली पहनाई है तो कभी नकदी लाने का दबाव बनाया जाता। उनकी बेटी के पेट में 3 महीने का बच्चा था।

अक्सर परिवार परेशान करता था। उन्हें सूचना दी गई कि बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। जब वे कैंसर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटी की फंदा लगने से मौत हुई है। फिलहाल मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

122 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

इसे भी पढें  काशी में मोदी ; गले में मां का अंगवस्‍त्र…हीरा बा के आशीर्वाद का आंचल…हीराबा की याद दिलाएगी ये खास साड़ी

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close