google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

लोमहर्षक ; हम बहुत दूर जा रहे हैं, हिमालय वाले बाबा ने बुलाया है… तीन सहेलियों की मौत बेरहमी से खींच कर ले आई ब्रजभूमि…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर की तीन नाबालिग लड़कियों का शव मथुरा में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर अचानक रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गईं। इसी दौरान सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट आ गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार के  मुजफ्फरपुर (योगिया मठ इलाका) से 13 मई को एकसाथ तीन लड़कियां लापता हुई थीं। 

अब खबर आ रही है कि तीनों लड़कियों ने यूपी के मथुरा में ट्रेन से कटकर एकसाथ आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है  कि इनमें से एक लड़की ने अपने घर पर एक पत्र छोड़ा था, जिस पर लिखा था कि हम परमात्मा से मिलने जा रहे हैं, हमें खोजने की जरूरत नहीं है। मथुरा में तीन शव मिलने के बाद अब पुलिस इस मामले को सुलझाने की कवायद में जुट गयी है। 

लड़की ने पत्र में लिखा है कि हम लोगों को बाबा ने बुलाया है। हम लोग हिमालय जा रहे हैं। हमें खोजने की कोशिश न करें। यदि खोजने की कोशिश की गयी तो जहर पी लेंगे। हम लोगों ने जहर खरीद लिया है।  13 मई को मुजफ्फरपुर के योगिया मठ इलाके की रहने वाली तीन लड़कियों के अचानक गायब हो जाने से तीनों के घरवाले काफी परेशान हो गये। 

घटना के 10 दिन बाद नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो। लड़कियों के फोन की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिली। 

तीन माह तक हम लोगों की खोजबीन नहीं कीजिएगा

गौरी के चाचा अमित रजक ने कहा कि गौरी, माया और माही 13 मई से लापता थीं। गौरी ने कहा था, गरीब स्थान मंदिर में पूजा के बाद स्कूल जाऊंगी। उसके साथ माही और माया भी थी। माही के पास मोबाइल था। 

जब 2 बजे तक गौरी घर नहीं आई तो माही के मोबाइल पर फोन किया। उसका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद स्कूल गए तो बंद था। माही के घर गए तो वो भी वहां नहीं थी। पूरे दिन काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। इस दौरान एक पत्र मिला जिसमें लिखा है, हम लोग धार्मिक यात्रा व हिमालय पर जा रहे हैं। तीन माह तक हम लोगों की खोजबीन नहीं कीजिएगा।

दो लड़कियों के शवों की पहचान हुई

हालांकि जब उन लड़कियों के परिजनों को शव दिखाए गए तो उनमें से दो के शव की पहचान कर ली गई, लेकिन तीसरी लड़की की पहचान नहीं हो पाई। एक लड़की के चेहरे जबकि दूसरी के कपड़ों की पहचान हुई, जबकि तीसरे का शव देखकर परिजनों ने पहचानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शव उम्रदराज महिला का है। 

192 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close