google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

पत्नी बन गई लेखपाल तो पति ने कहा, साथ रहेगी तो नौकरी छोड़, मामला जब पुलिस में पंहुचा तो पढिए क्या हुआ ❓

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
113 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

आगरा में पति ने अपनी पत्नी के सामने साथ रहने की शर्त रखते हुए कहा कि अपनी नौकरी छोड़ दो। पत्नी लेखपाल बन गई। पति को पत्नी की सरकारी नौकरी रास नहीं आ रही है। उसने साफ कह दिया है कि साथ रहना है तो नौकरी छोड़नी पड़ेगी।

यह मामला पुलिस के पास आया है। रविवार को दोनों पक्ष काउंसलिंग के लिए बुलाए गए थे। फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।

युवक और युवती दोनों शमसाबाद के निवासी हैं। युवक व्यापारी है। हार्डवेयर की दुकान है। 13 साल पहले शादी हुई थी। तीन साल पहले पत्नी की सरकारी नौकरी लग गई। वह लेखपाल बन गई। नौकरी लगने के बाद शुरू में सब कुछ ठीक रहा। बाद में विवाद होने लगा। महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। 

आरोप लगाया कि पति नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा है। वह नौकरी नहीं छोड़ना चाहती है। पति आरोप लगाता है कि वह घर का काम नहीं करती है। जबकि ऐसा नहीं है। 

पति कहता है कि नौकरी के बाद उसे धमंड आ गया है। जबकि ऐसा नहीं है। इतना जरूर है कि पहले उसे खर्चे के लिए पति से रुपये मांगने पड़ते थे। अब वह खुद कमाती है। उसे रुपये के लिए हाथ नहीं फैलाना पड़ता। 

पति और पत्नी के बीच बढ़ते विवाद के चलते महिला मायके में रह रही है। दोनों पक्ष काउंसलिंग के लिए बुलाए गए थे। 

पति ने कहा कि पत्नी का व्यवहार बदल गया है। वह घर पर कोई काम नहीं करना चाहती। उससे ठीक से बात नहीं करती है। सीधे मुंह जवाब नहीं देती है। यह सब कुछ उसकी नौकरी लगने के बाद हुआ। वह पत्नी को साथ तभी रखेगा जब वह नौकरी छोड़ देगी। 

मामला बढ़ता देख दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। दोनों को समझाया जा रहा है। कहा गया कि नहीं बात बनती तभी फिर अलग होने पर फैसला होगा।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close