google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

घरवाली को धक्का बाहर वाली से प्यार ; दुधमुंहे बच्चे सहित छोड़ दिया बीवी को और उसके बाद जो हुआ सुनकर कलेजा मुंह को आ जाएगा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल, शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा में विवाहिता को को दो महीने की बेटी के साथ ससुरालियों ने घर से जबरन निकाल दिया। जिसके बाद में प्रवेश के लिए बहू ससुराल के गेट पर ही धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के बाद भी सास ने गेट नहीं खोला। फिर, पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को पुलिस ने 12 घंटे बाद रिश्तेदार के घर में ठहराया है।

पति के एक युवती से हैं नाजायज संबंध

बता दें कि विवाहिता शिकोहाबाद की रहने वाली है। 3 वर्ष पहले शाहगंज के युवक से शादी हुई थी। उसकी दो महीने की बेटी है। पीड़िता का कहना है कि पति राशन डीलर हैं। 

शादी के बाद से ही ससुरालीजन परेशान कर रहे हैं। पति के एक युवती से संबंध हैं। वह उसे घर में लाना चाहता है। ससुर अश्लील हरकत करता है। विरोध पर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए। वह अपनी बच्ची को दूध पिला रही थी। इसका सीसीटीवी फुटेज ससुर ने वायरल कर दिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  "जिन जवानों की सुरक्षा में चलते हो, उन्हीं की चाय जहर लगती है" ; अखिलेश यादव को लपेटा केशव मौर्य ने

एक महीने पहले पति छोड़कर चला गया

पीड़िता ने बताया कि एक महीने पहले पति छोड़कर चला गया। अब वह घर नहीं आ रहा है। इस कारण एक कमरे में रह रही है। सास-ससुर मदद नहीं करते हैं। 

मंगलवार सुबह 8 बजे वह घर से सामान लेने निकली थीं। वापस आई तो देखा कि सास बेटी को गेट के बाहर लेकर खड़ी है। उसके पहुंचने पर बेटी को नाले के पास लिटा दिया। इसके बाद घर का गेट अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने घर में अंदर लेने के लिए गुहार लगाई। मगर, सास गेट खोलने को तैयार नहीं हुई।

पुलिस के कहने पर पर भी सास ने नहीं खोला गेट, FIR दर्ज

जिसके बाद पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भी गेट खुलवाने का प्रयास किया। मगर, ससुराल पक्ष की महिलाएं छत पर चढ़ गईं। पुलिस का वीडियो बनाने लगी। इस पर पुलिस को लौटना पड़ा। 

12 घंटे बाद तक बहू ने धरना दिया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला को रिश्तेदार के घर में पहुंचाया गया है। वहीं ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, छेड़छाड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  7 साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची के साथ किया रेप लेकिन कोर्ट ने जो कहा उसे सुनकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close