google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Punjabलुधियाना

गैस सिलेंडर फटने से बुजुर्ग महिला सहित 3 अन्य बुरी तरह झुलसे, पालतू कुत्ता जिंदा जला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

शिव कुमार की रिपोर्ट

लुधियाना : चंडीगढ़ रोड स्थित सैक्टर-32 ए स्थित बीकानेर स्वीट शॉप के पास एक घर में सिलैंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलैंडर में धमाका होने के बाद घर में आग लग गई। इस हादसे में घर में मौजूद बुजुर्ग महिला सहित 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं हादसे में एक पालतू कुत्ता जिंदा जल गया, जबकि दूसरे पालतू कुत्ते की जान बच गई। 

हादसा सुबह 11.30 बजे के करीब हुआ। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को हादसे की जानकारी दी।

फायर टैंडरों ने मौके पर पहुंचे कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग काफी ज्यादा बढ़ जाने के कारण फायर ब्रिगेड की 2 अतिरिक्त गाड़ियां बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के कारण घर का सामान जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वो 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। लेकिन उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने दावा किया कि घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। उन्होंने अभी सिलैंडर फटने जैसे किसी भी बात से इनकार कर दिया।

121 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

इसे भी पढें  चुनाव लड़ रहे 13 उम्मीदवारों को जारी हुआ आयोग का नोटिस, पढिए क्या है मामला? 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close