google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

भारतीय जनता मजदूर सेल के शब्द प्रकाश सिंह बने मंडल अध्यक्ष तो विभव उपाध्याय उर्फ शिब्बू को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदम्बा उपाध्याय‌ की रिपोर्ट

आजमगढ़। भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश अध्यक्ष डा संदीप कटारिया का ठंडी सड़क स्थित गरूण होटल के सभागार में जोरदार स्वागत किया गया।

अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष डा संदीप कटारिया ने कहा कि भाजपा में लगभग डेढ़ सौ इकाई कार्य कर रही हैं जिसमे एक भारतीय जनता मजदूर सेल है जो विशेष रूप से श्रमिकों के लिए कार्य करती है। साथ ही सरकार द्वारा संचालित श्रमिकों की योजनाओं पात्रों तक पहुंचाने का कार्य करती है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शहर से सटे एकरामपुर गांव निवासी शब्द प्रकाश सिंह बब्बू पुत्र श्री राणा प्रताप सिंह को आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी एवं अहरौला क्षेत्र के छतौना आछेपुर गांव निवासी चंदन सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह को आजमगढ़ का अध्यक्ष वहीं जिला के मीडिया प्रभारी का दायित्व विभव उपाध्याय उर्फ शिबू को दिया गया।

इसके अलावा किरण पांडे, शिवम सिंह को जिला उपाध्यक्ष, व महामंत्री की जिम्मेदारी आशीष यादव को दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनयन पत्र सौंपकर बीजेएमसी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया।

प्रदेश के प्रति आभार प्रकट करते हुए आजमगढ़ अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहाकि मुझ जैसे कार्यकर्ता के प्रति जो विश्वास जताया गया है उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं। संगठन को मजबूत करते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को साकार करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की बीजेएमसी मजबूत सेल है। उन्होंने कहाकि मजदूरों की आवाज उठाने के लिए हम 24 घंटे तत्पर रहेंगे। अन्य वक्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शाही, प्रदेश संगठन मंत्री अखिलेश पांडे आदि शामिल रहे।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जब पति के नपुंसकता की जानकारी मिली व्याहता को तो ससुर ने दी ऐसी घिनौनी ऑफर कि बहू रह गई हैरान

बताते चले कि लम्बे समय से विश्व हिन्दू परिषद् जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख पद रहते हुए सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। इसी सर्मपणता, सक्रियता को देखते हुए बीजेएमसी द्वारा चंदन सिंह को आजमगढ़ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

बधाई देने वालों में गौरव रघुवंशी, बिजेन्द्र सिंह, अरविन्द मोदनवाल, पवन सिंह, अशोक अग्रवाल, दीनानाथ सिंह, एड मनोज सिंह, हिमांशु राज, सूरज निषाद, गजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह सहित आदि शामिल रहे।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close