google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरठ

प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी गतिविधियों का ऐसा आगाज… किसी को कल्पना थी तो किसी की सोच के बाहर… . 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रण जीतने के लिए एनडीए के साथियों के साथ रविवार को बड़ी रैली करने जा रहे हैं। मेरठ में शंखनाद रैली के साथ पीएम चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। 15 साल बाद एनडीए का हिस्सा रहे राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी भी उनके साथ मंच साझा करेंगे। 2014 और 2019 के बाद लगातार तीसरा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के चुनावी कैंपेन की शुरुआत मेरठ से करेंगे। इसके बाद मुरादाबाद और सहारनपुर में प्रधानमंत्री की दो चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर 3 अप्रैल को जाटलैंड में मुजफ्फरनगर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव अभियान का मेरठ से आगाज का एक अलग ही मिथक दिख रहा है। पिछले चुनावों में यहां से प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद भाजपा को प्रदेश में बड़ी सफलता मिलती रही है।

मेरठ में शंखनाद रैली की तैयारी पूरी

मेरठ में शंखनाद रैली की मैराथन तैयारी शनिवार को देर रात तक चलती रही। वहीं, रविवार को सुबह से ही भाजपा नेताओं का जमावड़ा मेरठ में लगने लगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अनुसार, शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद मंच पर मौजूद रहेंगे। इस तरह यह उत्तर प्रदेश में एनडीए की पहली संयुक्त रैली होगी। 

2014 से हुई शुरुआत

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मोदी सरकार की नीतियों से बेटियां हर क्षेत्र में लहरा रही है अपना परचम : सभाकुवंर कुशवाहा

लोकसभा चुनाव 2014 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने का निर्णय लिया। अमित शाह उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए।

पीएम नरेंद्र मोदी खुद पूर्वांचल की महत्वपूर्ण वाराणसी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे। वहीं, भाजपा ने जाट लैंड पर सबसे अधिक फोकस किया। कहते हैं, यूपी में सत्ता का सूरज पश्चिम से उगता है। उस समय मुजफ्फरनगर दंगा का मामला जोर-जोर से उठ रहा था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ को रैली के लिए चुना। भाजपा ने मेरठ से जो मोमेंटम पकड़ा, फिर पूरे प्रदेश में पीएम मोदी स्वीकार्य हो गए।

लोकसभा लोकसभा चुनाव 2014 के चुनावी अभियान का आगाज नरेंद्र मोदी ने 2 फरवरी 2014 को मेरठ से किया। पार्टी इस चुनाव में 71 सीटों पर जीत दर्ज कर पाने में सफल हुई। वहीं एनडीए 80 में से 73 सीटों पर जीती। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से ही चुनावी अभियान का आगाज किया।

4 फरवरी 2017 को मेरठ में पीएम मोदी की रैली हुई। इस चुनाव में भी भाजपा ने अपार बहुमत हासिल किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की राजनीति में सपा और बसपा जैसे दो बड़े जातीय समीकरण को साधने वाले दलों का गठबंधन हुआ। इसके खिलाफ भाजपा एनडीए के साथ चुनावी मैदान में थी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बेंच पर मृत बच्चे को जन्म, प्रसव पीड़ा से अस्पताल के गेट पर छटपटाती रही, नहीं मिला बेड, मानवता को झंझोड देने वाली खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2019 को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज किया। पार्टी 62 सीटों पर जीत दर्ज कर पाने में सफल हुई। वहीं, एनडीए को 80 में से 64 सीटों पर जीत मिली।

यूपी चुनाव 2022 में चुनावी अभियान का आगाज एक बार फिर प्रधानमंत्री ने मेरठ से किया। उनकी पहली चुनावी रैली 4 फरवरी 2022 को हुई। अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर चुनावी मैदान में आज उतर रहे हैं। मेरठ में उनकी चुनावी रैली होने जा रही है और महीना भी मार्च का ही है।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close