google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजब-गजब

तेंदुए ने किया हमला तो ‘जानवर’ बन गया इंसान… . डंडे से धुन कर किया अधमरा, वीडियो ?आपकी घडकनें रोक देगा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

जंगली जानवर के रिहायशी इलाके में पहुंचने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ जगहों पर तो ये बेहद साधारण हो चुका हैं। हालंकि कई जगहों पर लोग जंगली जानवरों को देखकर डर जाते हैं और इस डर के कारण खुद ही ‘जानवर’ बन जाते हैं। उत्तर प्रदेश से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक तेंदुए के घूमने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई थी। विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई जगहों पर जाल लगा दिया लेकिन तेंदुआ इसमें फंसा ही नहीं और ना ही पकड़ में आया। इसके बाद तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया

जानकारी के मुताबिक, थाना गंगोह के अलीपुर गांव में जोगिंदर और तरनजीत खेत में काम कर रहे थे तभी तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में ग्रामीण एकत्रित हो गए और तेंदुए को घेर लिया। भीड़ देखकर तेंदुआ भागने की कोशिश करने लगा और जोगेंद्र और तरनजीत पर हमला कर दिया।

ग्रामीण लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तरफ दौड़ पड़े। तेंदुआ एक खेत में मिल गया, जहाँ ग्रामीणों ने तेंदुए को बुरी तरह पीट दिया। 

इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ जमीन पर गिरा दिखाई दे रहा है और कुछ लोग उस पर एक के बाद एक लाठियां बरसा रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बुरी तरह जख्मी हुआ होगा।

वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को भी सूचित कर दिया लेकिन तेंदुआ फिर भाग निकला।

अब विभाग की टीम घायल तेंदुए की तलाश कर रही है। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा कमल सक्सेना और वनरक्षक गौरव चौधरी गांव पहुंचे थे, लेकिन टीम के हाथ खाली रह गए और तेंदुआ खुले में घूम रहा है।

213 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close