google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

WFI में दबदबा तो रहेगा…संजय सिंह की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने क्या किया? पढिए पूरी खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

 अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह WFI के चुनाव में अपनी प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को हराया दिया है। संजय सिंह अब WFI के नए अध्यक्ष बन गए हैं। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने पहले ही दावा कर दिया था कि संजय सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनेंगे। संजय सिंह के जीतने के बाद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थक काफी खुश हैं। वहीं, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने एक सोशल मीडिया ‘X’ पर हाथ में बैनर लिए हुए एक फोटो पोस्ट की है। बैनर में लिखा है कि दबदबा तो है, दबदबा तो रहेगा। अब ये पोस्ट तेजी से शेयर की जा रही है।

संजय सिंह को मिले 40 वोट

बता दें कि कुश्ती संघ के चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी संजय राय ने अनीता श्योराण को बुरी तरह से हराया है। संजय सिंह को 48 में 40 वोट मिले, जबकि अनीता श्योराण को मात्र 8 मिले। संजय सिंह को ‘बबलू’ भी कहा जाता है। संजय सिंह वर्तमान में वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वह कुश्ती संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर भी रहे हैं।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  आखिर यूपी में 1 दिन नानवेज की दुकानें क्यों रहेंगी बंद?

वाराणसी कुश्ती संध के अध्यक्ष है संजय सिंह

संजय सिंह यूपी के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वो परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं। संजय सिंह बबलू करीब 15 साल से अधिक समय से कुश्ती संघ से जुड़े हैं। वे बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष का कार्य संभाला। 2009 में राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। भारतीय कुश्ती संघ का मान बढ़ाने के लिए संजय सिंह ने कई बार विदेश यात्राएं भी की हैं।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close