google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

एशिया का सबसे बड़ा ‘गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र’, 28 नवंबर को मोहन भागवत करेंगे लोकार्पण

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

मथुरा: यूपी के मथुरा जिले के फरह क्षेत्र में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम के पास परखम गांव में 20 करोड़ रुपए की लागत से उनके नाम पर एशिया का सबसे बड़ा गौ विज्ञान, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आगामी 28 नवंबर को इसका लोकार्पण करेंगे।

दीनदयाल धाम की दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के निदेशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मथुरा के परखम गांव में जन सहयोग से एकत्र किए गए 20 करोड़ की लागत से दीनदयाल गऊ ग्राम में दीनदयाल गौ विज्ञान, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जा रही है।  यह ऐसा अनूठा केन्द्र होगा, जहाँ गौवंश नस्ल सुधार, पंचगव्य की गुणवत्ता सुधार पर विश्वस्तरीय अनुसंधान कार्य किए जाएंगे। 28 नवंबर को इस केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत होंगे। गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र गाय से संबंधित विभिन्न विषयों पर अनुसंधान कार्य करेगा और गव्य उद्यमिता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा।

केंद्र के लिए युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं कार्य: राजेंद्र सिंह  

आप को यह भी पसंद आ सकता है  हृदयविदारक ; बजबजाती बूढ़ी आंखें बेटे, बहू, पोते और पोती को जिंदा जलते देख भर रही थी…..

राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह विश्वपटल पर गाय से मनुष्यों के संवर्धन का उच्चतम मानक स्थापित करेगा तथा यहां विभिन्न विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं जैसे ‘ट्रॉसलेशनल रिसर्च सेन्टर‘, ‘मौलिक्यूलर बायोलॉजिकल टेस्टिंग लैब’ और ‘एनिमल लैब’ का निर्माण किया जाएगा। गऊ ग्राम में इस अनुसंधान केंद्र की स्थापना सहित आगामी दो वर्ष में दो सौ करोड़ की लागत से 15 अन्य प्रशिक्षण केंद्र और प्रकल्प भी स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इस केंद्र में एक आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा संस्थान बनेगा जो देश का पहला पशु चिकित्सालय होगा और वहां आयुर्वेद से पशु चिकित्सा का अध्ययन एवं चिकित्सा की जाएगी। भारत की पारंपरिक पशु चिकित्सा पद्धति का व्यवहारिक प्रयोग किया जाएगा। एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किया जाएगा जो आयुर्वेद की वैदिक मान्यता के लिए साक्ष्य आधारित शोध एवं पंचगव्य से मनुष्यों की चिकित्सा इत्यादि पर भी ध्यान केन्द्रित करेगा।

युवाओं को उद्यमी बनने के योग्य बनाया जाएगाः राजेंद्र सिंह

राजेंद्र सिंह ने कहा कि नवाचार विद्यालय यह एक ऐसा विद्यालय होगा जहां विद्यार्थियों में तकनीकी, उत्पाद सेवा, रणनीति, संरचनात्मक, शिक्षा संस्कृति एवं नवाचार को धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जाएगा। उनका कहना था कि नवाचार से देश का कैसे आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान हो, इस विषय पर भी विद्यालय कार्य करेगा। सिंह ने बताया कि बलभद्र व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान (बीवीटीआई) एक अनूठा संस्थान होगा जहाँ कृषि, बागवानी, कृषि अभियांत्रिकी, प्रशीतन प्रौद्योगिकी, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी आदि अनुदेशात्मक कार्यक्रम शुरू किये जाएंगे एवं युवाओं को उद्यमी बनने के योग्य बनाया जाएगा। 

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  90 मिनट में 6 हत्या…भाई के इस खतरनाक खूनी खेल से दहल गया इलाका

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close