google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

देवरिया कांड  ; सपा मुखिया से नहीं मिलने का महत्वपूर्ण कारण बताया देवेश ने. …

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया: यूपी के देवरिया कांड में हुई छह हत्याओं के बाद सियासत जारी है। इसी क्रम में सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलने सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंच रहे हैं। दुबे परिवार के देवेश दुबे ने उनसे मिलने से मना कर दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्हीं की सरकार में मेरे साथ अन्याय हुआ। अब मिलकर कोई फायदा नहीं है। देवेश दुबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, उसी वक्त हमारे पिता सत्य प्रकाश दुबे ने सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारी भूमि जबरन दबंग प्रेमचंद यादव द्वारा बैनामा कराया जा रहा है, लेकिन उस वक्त कोई सुनवाई नहीं हुई।

देवेश दुबे ने कहा कि इन्हीं सब वजहों के कारण अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया है। देवेश दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव आपसे मिलना चाहते हैं, लेकिन मैंने निर्णय किया कि अखिलेश यादव से नहीं मिलेंगे। क्योंकि उनकी ही सरकार में हम लोगों के साथ ज्यादती हुई थी। तब तो दबंगों ने पूरी तरह हमारे परिवार को एक तरह से बंधक बना रखा था। किसी भी शिकायत पत्र पर उनके प्रभाव के कारण कोई कारवाई नहीं होती थी।

देवरिया हत्याकांड की कहानी

2 अक्टूबर को देवरिया जिले के फतेहपुर गांव के लहड़ा टोला में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरण दुबे के अलावा सलोनी, नंदिनी और गांधी शामिल थे। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की भी हत्या हुई थी।

90 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close