google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधखास खबर

2 मंजिला इमारत में दरबार लगानेवाले स्वयंभू बाबा की करतूतों से हिल गई बाबागिरी की दुनिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ल की रिपोर्ट

गुरु सेवा नहीं दोगी….. यहां से शुरू होता था दिल्ली के बाबा का गोरखधंधा। सत्संग का दरबार सजता था एक बड़ी बैठक में जहां खुद को भगवान बताने वाला बाबा बैठता था, लेकिन उसकी नजर होती थी उन महिलाओं पर जो उसे बाबा मानकर मदद के लिए आती थी। दिल्ली के स्वयंभू बाबा की बेहद डरावनी कहानी अब सामने आई है।

दिल्ली के बाबा की घिनौनी हकीकत

दिल्ली के द्वारका में 2 मंजिला कोठी में विनोद कश्यप नाम के बाबा ने अपना दरबार सजाया हुआ था। वो दावा करता था कि वो लोगों की समस्याएं दूर कर सकता है। बस इसी बात के साथ उसने कुछ साल पहले बाबा बनने की शुरुआत की। वो खुद को भगवान का रूप बताने लगा। वो कहता था कि उसके ऊपर भगवान की कृपा है और इसलिए वो लोगो की हर समस्या दूर कर सकता है। दरबार सजने लगा, बाबा बैठ गए तो भक्त भी आने लगे। धीरे-धीरे विनोद कश्यप के दरबार में भीड़ बढ़ने लगी।

दो मंजिला इमारत को बनाया आश्रम

विनोद कश्यप की दो मंजिला इमारत जिसे वो अपना आश्रम बताता है वहां पर करीब एक हफ्ते में 400 तक भक्त पहुंचने लगे थे। उसके दरबार में एक कैमरामैन भी होता था। मकसद था यूट्यूब में अपने प्रचार के वीडियो डालना। कैमरामैन सत्संग को शूट करता और और फिर उसे यूट्यूब में डाला जाता। इस तरह इस स्वयंभू बाबा ने अच्छे खासे फॉलोअर्स बना लिए थे।

महिलाओं पर थी बाबा की गंदी नियत!

काम चल पड़ा था, लेकिन नीयत गंदी थी। अब सामने आया है कि ये बाबा महिलाओं के साथ यौन शोषण कर रहा था। गुरु सेवा के नाम पर ये महिलाओं से रेप कर रहा था। बाहर सत्संग होता तो अंदर कमरे में बाबा की रास लीला चलती थी। दिल्ली की रहने वाली दो महिलाओं ने इस बाबा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। एक महिला अपने पति के साथ इस बाबा से अपनी परिवार की खुशी के लिए मिलने आई। महिला के 3 बच्चे भी हैं। बाबा ने कहा कि उनके परिवार पर भारी मुसीबत है। पूजा पाठ के नाम पर बाबा उनसे 5 लाख रुपये मांगने लगा।

महिला ने लगाए रेप के आरोप

इन लोगों ने जब पैसे देने से मना किया तो बाबा ने महिला को गुरु सेवा करने के नाम पर अकेले बुलाया। महिला के मुताबिक जब वो वहां पहुंची तो बाबा कमरे में था। वो भी कमरे में गई तो बाबा उसे गलत तरीके से छूने लगा। महिला ने मना किया तो बाबा ने उसे प्रसाद दिया। उस प्रसाद में बेहोशी के दवा मिली थी। प्रसाद खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि बाबा ने उसके साथ बंद कमरे में रेप किया। इस महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दे दिया है। एक दूसरी महिला ने भी इसी तरह के आरोप बाबा विनोद कश्यप पर लगाए हैं।

एक अस्पताल में करता था नौकरी

हम आपको बता दे विनोद कश्यप नाम का ये बाबा कुछ साल पहले तक एक अस्पताल में काम करता था, लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी और खुद का आश्रम शुरू करने का फैसला किया। ये बाबा शादीशुदा है और इसके 3 बच्चे भी हैं। अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है और आरोपों की जांच की जा रही है।

97 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close