google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

आज एक ऐसी सीमा हैदर की कहानी बताते हैं जिसे न प्रेमी मिला न पति…मिला तो सिर्फ खौफनाक धोखा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) के प्यार के किस्से कई महीनों से हर किसी की जुबां पर है। सीमा सचिन हैदर के लिए सरहद पार करके पाकिस्तान से भारत आई और यहीं उसके साथ रहने लगी। सीमा बेशक अवैध तरीके से दूसरे देश में भारत में आई लेकिन उसके प्रेमी सचिन मीणा ने स पूरा साथ दिया। सचिन सीमा हैदर को लेने नेपाल बार्डर तक गया और वहां सीमा और चार बच्चों को अपने घर ग्रेटर नोएडा लेकर आया। तब से सीमा और सचिन एक साथ ही हैं। एटीएस ने सीमा हैदर से पूछताछ की, लोगों ने भी सीमा हैदर पर सवाल उठाए, लेकिन सचिन ने सीमा का हर कदम पर साथ दिया, लेकिन आज कहानी एक दूसरी सीमा हैदर की जो प्यार के लिए भारत तो आई लेकिन उसे मिला धोखा।

ये कहानी है संगीता देवी की जो पिछले तीस दिनों से दरभंगा, बिहार में अपने प्रेमी का इंतजार कर रही है। संगीता नेपाल की रहने वाली है और सीमा हैदर की तरह ही अपने प्यार की खातिर बिहार के दरभंगा चली आई थी। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  समाज सेवा के लिए सरकारी सेवा से दिया इस्तीफा

संगीता का कुछ समय पहले दरभंगा के रहने वाले गोविंद नाम के लड़के से अफेयर शुरू हो गया था। सीमा पहले से शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं।

दरअसल गोविंद रक्सौल में नौकरी कर रहा था और वहीं बार्डर पार उसकी मुलाकात संगीता से हुई। दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ और फिर गोविंद ने संगीता से शादी भी कर ली।

पति भी गया और प्रेमी भी नहीं मिल पाया!

करीब एक महीने तक दोनों एक साथ रहे, लेकिन फिर उसके सचिन ने वैशाली ट्रांसफर ले लिया। संगीता को वही छोड़ वो वैशाली चला गया, लेकिन बाद में संगीता गोविंद की खोज में बिहार चली आई। 

संगीता ने अपने प्यार की खातिर अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया, लेकिन जब वो दरभंगा गोविंद के घर आई तो पता चला कि गोविंद पहले से ही शादीशुदा है। उसने संगीता को धोखा दिया था। संगीता को गोविंद के परिवार वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। वो जबरदस्ती घर में रहने लगी तो परिवार वालों ने उसे धक्का देकर घर निकाल दिया।

30 दिन से कर रही है प्रेमी का इंतजार

इसके कुछ दिनों बाद गोविंद अपने परिवार के साथ कहीं और फरार हो गया। अब संगीता पिछले 30 दिनों से गोविंद का उसके घर पर इंतजार कर रही है। पड़ोसी उसे खाना दे देते हैं। संगीता ने गोविंद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। न सिर्फ गोविंद बल्कि उसके माता-पिता और उसकी पत्नी भी तब से गायब हैं। पड़ोसियों और पुलिस ने गोविंद का घर खुलवाकर संगीता को वहां रहने के लिए कहा है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  प्यार, शादी और फिर 7 टुकड़े….प्यार की सजा कब तक टुकड़े टुकड़े होकर झेलेगी ये नासमझ लड़कियां 

हदें पार की, लेकिन प्यार में इतना बड़ा धोखा!

संगीता को नहीं पता था कि जिस प्यार की खातिर उसने अपने परिवार को छोड़ दिया वो उसे इतना बड़ा धोखा देगा। संगीता के मुताबिक उसे नहीं पता था कि गोविंद पहले से शादीशुदा है। संगीता का कहना है कि उसने उससे सच्चा प्यार किया और अब वो अपने प्यार को पाकर ही रहेगी। संगीता अब किसी भी कीमत पर वापस नेपाल नहीं लौटना चाहती। उसका कहना है कि वो गोविंद का यहीं इतंजार करती रहेगी।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close