google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

झूम उठा देश……भारत ने एक और दुनियां जीत कर इतिहास को एक नया अध्याय दिया है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

भारत के चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। लैंडर मॉड्यूल ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ भारत पहला देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्‍पेसक्राफ्ट उतारा। लैंड‍िंंग सफल होते ही बेंगलुरु स्थित ISRO के मिशंस ऑपरेशंस कॉम्‍प्‍लेक्‍स (MOX) में बैठे वैज्ञानिकों समेत पूरा देश खुशी से झूम उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। 

सफल लैंडिंग के बाद पीएम ने कहा, ‘नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है।’ लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम के पेट से रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) बाहर निकलेगा। दोनों मिलकर चांद के साउथ पोल का हाल बताएंगे। 

चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है। पृथ्वी के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह, चंद्रमा के बारे में हमें इस मिशन से बेशकीमती जानकारी मिल रही है।

काफी खुश है चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पूर्व ISRO चीफ सिवन

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘हम वास्तव में उत्साहित हैं…हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।’

चंद्रमा पर लैंडिंग को अविस्मरणीय बताते हुए विकसित भारत के शंखनाद का क्षण कहा पीएम मोदी ने 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए देशवासियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी। पीएम ने कहा कि यह पल ‘अविस्मरणीय, अभूतपूर्व’ और ‘विकसित भारत के शंखनाद’ का है। मोदी ने कहा, ‘जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है।’

चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर पी वीरमुथुवेल ने सभी वैज्ञानिकों का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक यान लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्‍पेसक्राफ्ट उतारने वाला भारत पहला देश है।

चांद पर चंद्रयान की ऐतिहासिक लैंडिंग ने पूरे भारत को गर्व से भर दिया है। हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया है।‌

बन ही भारत “आंखों का चांद”….पढने के लिए क्लिक करें 

इसरो ने आज वो कर दिखाया जिसका इंतजार सबको था। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने पीएम मोदी भी इस सफलता पर मुस्कुरा पडे़। देखिए वह लम्हा जब इसरो के वैज्ञानिकों के साथ पूरा देश खुशी से झूम उठा।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close