google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कांग्रेस जिला कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती मनाई गई

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

सलेमपुर, देवरिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।

इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज व देश के लिए समर्पित था। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के पुरोधा थे।आज उनके द्वारा लागू किये गए कार्यक्रमों का लाभ समाज का हर वर्ग उठा रहा है।

जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय ने कहा कि देश मे कम्प्यूटर क्रांति लाकर देश को विकसित देशों के बराबर खड़ा कर दिया।युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे।

कार्यक्रम को देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ,रामविलास तिवारी, जिला सचिव संजय गुप्ता, लालसाहब यादव, अभिनीत उपाध्याय, रजनीश प्रसाद, सतीश यादव, रंजीत सिंह, लालू मिश्र, आदि ने सम्बोधित किया।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close