google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा एवम श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अमर शहीदों को याद करते हुए युवाओं को वृक्षारोपण के लिए सहभागी बनने पर बल दिया व कर्तव्यपालन का प्रण लिया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छ व सुदंर बनाने के लिए आप सभी आगे आए। वृक्ष हमें प्राणवायु देते है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगावे। पेड़-पौधे ही पर्यावरण के रक्षक हैं। इनके बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण संतुलन के लिए इनका होना बेहद अनिवार्य है।

पेड़ न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी सुंदर बनाते हैं। तपती धूप में यह मनुष्य को छाया प्रदान कर उसे गर्मियों से बचाने में मदद करती हैं।

महाविद्यालय के प्रगतिशील प्रबंधक पं. दीनदयाल मिश्र ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर रमेशचंद्र मिश्र,इंद्रदेव पाण्डेय,गौतम कुमार,केपी यादव,अजय दूबे वत्स,अवधेश यादव,अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

122 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close