google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नोएडा

पाकिस्तानी से नेपाल होते हुए नोएडा पहुंची 4 बच्चों की मां, वजह हैरान करने वाली है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुशील कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा के रहने वाले सचिन का पाकिस्तानी महिला से संपर्क हुआ। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद महिला पाकिस्तान से नेपाल और इसके बाद बस से दिल्ली होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा एरिया में पहुंची। हाईवे से सचिन महिला को लेकर रबूपुरा स्थित किराये के मकान में पहुंचा। यहां उसने सभी को उसे अपनी पत्नी बताकर गुमराह किया। मुहल्ले वालों को भी उसने महिला का नाम सीमा बता रखा था।

लोगों ने बताया कि सचिन रबूपुरा की अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। सोशल मीडिया पर हुई जान पहचान के बाद महिला अपने साथ चार छोटे बच्चों को लेकर 13 मई को रबूपुरा आने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरी थी। इससे करीब चार दिन पहले ही सचिन ने कस्बे के आंबेडकर मुहल्ले में गिरिजेश जाटव का मकान किराये पर ले लिया था। मकान लेते समय सचिन ने बताया था कि वह दो चार दिन बाद अपनी पत्नी के साथ रहने आएगा। कस्बे के ही निवासी होने की वजह से मकान मालिक उसको जानता था, इसीलिए उसने विश्वास करके अपना मकान उसे किराये पर दे दिया था। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि सचिन के परिवार वाले भी वहां मिलने आते रहते थे। इस वजह से सबको भरोसा हो गया कि महिला सचिन की पत्नी है और बच्चे भी इन्हीं दोनों के हैं। मुहल्ले के लोगो के मुताबिक, सीमा साड़ी पहनती थी। 29 फरवरी को ईद का त्योहार महिला ने अपने बच्चों और सचिन के साथ गुपचुप तरीके से मनाया था।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत मझौली-सहजौर मण्डल के बरडीहा दलपत में किया सम्पर्क

कराची की रहने वाली है महिला

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला सीमा का पूरा नाम सीमा गुलाम हैदर है और यह पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। महिला का पति दुबई में रहकर नौकरी करता है। महिला के पति से उसे एक बेटा फरहान अली, बेटी फरवा, फरिहा और फराह है, जिन्हें लेकर महिला पाकिस्तान से नेपाल और नेपाल के रास्ते भारत आई है।

पुलिस कर रही तलाश

पुलिस की सक्रियता बढ़ने की वजह से शुक्रवार रात को महिला अपने चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस फरार लोगों को पकड़ने के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि फरार महिला उसके बच्चे और सचिन की तलाश की जा रही है। इनके मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close