google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जिंदगी एक सफर

पहले प्यार का नाटक, फिर धर्म परिवर्तन और शादी और फिर धोखा…आखिर क्यों ऐसा हो रहा है?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

वो अपने तीन साल की बेटी का हाथ पकड़कर पुलिस थाने आई। उसकी आँख में आँसू थे। वो डरी हुई थी, उस डर था कि कही वो बेटी को न मार दे। कहीं वो उसकी जान के साथ कुछ न कर दे। ये डरी सहमी महिला अपने दूसरे पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आई थी। उस पति के खिलाफ जिसने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाकर इससे शादी कर ली और ये सब हुआ उत्तर प्रदेश में।

शादी के नाम पर धर्मांतरण क्यों?

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण (Religious Conversion) को लेकर कानून बेहद सख्त है। दस साल तक की सजा के प्रावधान भी हैं, लेकिन बावजूद इसके लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ये केस गोरखपुर का है। जहां एक महिला खुर्शीद नाम के शख्स पर आरोप लगाए हैं। आरोप जबरदस्ती के, आरोप अश्लील वीडियो बनाने के, आरोप धर्म परिवर्तन के, आरोप जबरदस्ती निकाह के और आरोप जान से मारने की धमकी देने और टॉर्चर करने के।

गोरखपुर में लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह

इस लड़की की पहले एक दूसरे शख्स से शादी हुई थी जिससे इसकी तीन साल की बेटी है। इसके पति ने इसे छोड़ दिया था। ये अकेली अपनी बेटी को पाल रही थी। आर्केस्ट्रा में नौकरी करती और अपना घर खर्च चलाती। इसी दौरान ये बैंड बजाने वाले खुर्शीद हाशमी के संपर्क में आई। खुर्शीद ने इससे दोस्ती का नाटक किया। ये खुर्शीद पर भरोसा करने लगी थी, लेकिन इस लड़की के मुताबिक खुर्शीद ने इसे धोखा दिया। लड़की के मुताबिक इसे नशीली दवा पिलाकर खुर्शीद ने इसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर इसे शादी के लिए मजबूर किया। न चाहते हुए भी जबरदस्ती लड़की का धर्म परिवर्तन किया गया।

निकाह के बाद किया लड़की को टॉर्चर

इस लड़की से निकाह करने के बाद भी इस शख्स को चैन नहीं था। ये इसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं इसने दूसरा निकाह भी कर लिया। इसी दौरान ये लड़की प्रेग्ननेंट हो गई तो लड़के ने इसका गर्भपात भी करवाया। खुर्शीद महाराजगंज के राम जानकी इलाके का रहने वाला है। अब इसके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है, लेकिन सवाल ये है कि जो इसने लड़की की जिंदगी को खराब किया उसका क्या। इस तरह के कई मामले देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जहां धर्मांतरण को लेकर इतना सख्त कानून है वहां इस तरह के मामले हैरान कर रहे हैं।

कानपुर में फंसते-फंसते बची एक लड़की

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ही अभी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया। हालांकि इस केस में लड़की बच गई थी। मंगलपुर इलाके के एक लड़के ने फेसबुक पर ऋषभ के नाम से फेक आईडी बनाई और बीएचयू में पढ़ने वाली एक लड़की से दोस्ती की। इन दोनों ने मुलाकात की तो लड़की के सामने इसकी हकीकत आ गई। इस लड़के का असली नाम सानू चिकना था। ये लड़की पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने लगा, लेकिन लड़की ने ये बात अपने परिवार को बताई और फिर परिवारवालों ने पुलिस की मदद ली। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। अब जान लीजिए वो पांच कारण जिस वजह से सख्त कानून होने के बावजूद लड़कियां इस फरेब में फंस रही हैं।

वजह नंबर 1- प्यार का जाल

इस तरह के मामलों में अक्सर कॉलेज की छात्राएं फंसती हैं। वजह है प्यार का खेल। लड़कियों को इस उम्र में लगता है कि उन्हें प्यार हो गया और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। प्यार की वजह से वो कई बार जानबूझकर भी इस मामले में अपनी आंखें बंद कर लेती हैं, लेकिन बाद में उन्हें हकीकत का अहसास होता है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

वजह नंबर 2 – परिवार वालों से छुपाकर रखना

कई बार जब लड़कियां दूसरे धर्म के लड़के साथ रिलेशन में होती हैं तो वो डर के मारे अपने परिवार को नहीं बताती। कई बार वो भागकर शादी करने जैसा कदम उठा लेती हैं, जिसके लिए उन्हें अक्सर बाद में पछताना पड़ता है। अगर परिवार वालों के मर्जी से ऐसी शादियां हो तो इस तरह की समस्याएं काफी कम हो जाती हैं, लेकिन लड़कियों को लगता है कि परिवार नहीं मानेंगे और फिर वो इस जाल में फंस जाती हैं।

वजह नंबर 3- धर्म छुपाकर प्यार करना

इस तरह के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। लड़कों को डर होता है कि उनका धर्म जानने के बाद लड़की उससे दोस्ती नहीं करेगी। ऐसे में लड़के अपना नाम बदलकर या हिंदू नाम रखकर लड़कियों से दोस्ती कर लेते हैं। दोस्ती और प्यार होने के बाद वो अपनी हकीकत लड़कियों को बताते हैं। एक बार रिलेशन में आ जान के बाद कई बार लड़कियां उससे नहीं निकल पाती और फिर इस जाल में फंसती चली जाती हैं।

वजह नंबर 4- सोची समझी साजिश

कई बार सोची समझी साजिश के तहत लड़कियों को जाल में फंसाने का ये तरीका भी होता है। प्लानिंग के तहत लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया जाता है। इसके कई तरीके होते हैं जैसे लड़की के एसएमएस, वीडियो बनाकर उसको धमकी देना, लड़की को अपने धर्म के बारे में नहीं बताना या कई और तरीके। इसे लव जिहाद कह सकते हैं। जब तक शादी न हो जाए लड़की के सामने सच नहीं आता।

वजह नंबर 5-कम पढ़ी-लिखी लड़कियां

ऐसे मामलों में अक्सर कम पढ़ी-लिखी लड़कियां ज्यादा फंसती हैं। गरीब घरों से ताल्लुक रखने वाली ये लड़कियां किसी मजबूरी की वजह से ऐसे लड़कों के जाल में फंस जाती हैं। उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक होगा, लेकिन शादी के बाद उन लड़कियों के साथ अत्याचार शुरू होते हैं।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close