google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

दुल्हन को मुंह दिखाई की रस्म के दौरान रिश्तेदारों के सामने किया निर्वस्त्र ; वजह आपको सन्न कर देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नरेश ठाकुर की रिपोर्ट 

आगरा में शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज लोभी ससुरालियों ने दुल्हन को बाइक और अंगूठी के लिए कथित रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। इसके बाद मुंह दिखाई की रस्म के दौरान उसे किन्नर बताकर रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र कर दिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, दुल्हन के विरोध करने पर उसे उसके मायके के पास छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार फतेहाबाद थानाक्षेत्र की इस युवती की शादी 20 मई को इरादतनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने यथासंभव दहेज दिया, लेकिन शादी के अगले ही दिन पति, सास और देवरों द्वारा दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाया जाने लगा और दहेज ना लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता का आरोप है कि 24 मई को मुंह दिखाई की रस्म आयोजित की गई और इसी दौरान ससुरालियों ने उसपर किन्नर होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती कुछ पुरुष रिश्तेदारों एवं महिलाओं के सामने उसका परीक्षण करने के नाम पर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि निर्वस्त्र करने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठाया और उसके मायके के पास उतार दिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  दफ्तर में बैठे थे डीएम साहब, कि अचानक एक महिला आई और उसने जो कहा……सुनकर, भौंचक्के रह गए महोदय…

शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर उसकी मां ने ससुराल के लोगों को फोन किया तो ससुरालियों ने लड़की को ना रखने की बात कहते हुए उनसे फोन पर गाली-गलौज की। पीड़िता की गुहार पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने थाना फतेहाबाद पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close