google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

17 पर सात ‘कमल’ तो 4 पर दौड़ी ‘साइकिल’, 4 बिना पार्टी के तो 4 पर चढ़ गया ‘हाथी’

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में देवरिया जिले में समाजवादियों और निर्दलीयों ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। जिले की 17 निकायों में भाजपा को मात्र 7 सीटें ही जीत पाई हैं । जबकि समाजवादियों और निर्दलीयों ने 4 /4 सीटों पर कब्जा जमाया है। दो सीटों पर बसपा को भी जीत मिली हैं। इस जनादेश से यह साफ हो गया है कि लोकसभा और विधानसभा में भले ही भाजपा हैट्रिक लगा रही हो, मगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों को ही महत्व दिया है।

17 निकायों में मात्र 7 पर ही जीती है भाजपा

देवरिया जिले में दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतें हैं। परिसीमन के पहले देवरिया जिले में 9 नगर पंचायतें और दो नगर पालिका सीटें थीं। पिछले चुनाव में जिले की 11 निकायों में से मात्र 2 सीटों पर ही भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। परिसीमन के बाद देवरिया जिले में 4 नयी नगर पंचायतों का गठन हुआ। जिसके बाद जिले में निकायों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इस बार के चुनाव में जिले की 17 निकायों में से 7 निकायों के अध्यक्ष पद ही पर भाजपा को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी को 4, निर्दलीयों को 4 और बसपा को 2 सीटें मिली है।

लगातार तीसरी बार जीती हैं अलका

देवरिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा की अलका सिंह चुनाव जीती है। अलका सिंह लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। बरहज नगरपालिका अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है ।यहां श्वेता जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। नगर पंचायतों में रामपुर कारखाना में भाजपा की शिव कुमारी देवी, बैतालपुर में भाजपा की सरिता पासवान, गौरी बाजार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदीप कुमार मद्धेशिया, हेतिमपुर में भाजपा के वीरेंद्र यादव, तरकुलवा में भाजपा के जनार्दन कुशवाहा और और रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सुधा निगम चुनाव जीती है।

4 निकायों में सपा और 4 सीटों पर जीते हैं निर्दलीय

पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के क्रांति सिंह, भलुअनी में समाजवादी पार्टी के देवेश कुमार, मदनपुर में सपा की शाहिना शेख तथा भाटपार रानी नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी की प्रेमलता गुप्ता अध्यक्ष बनीं हैं। भटनी नगर पंचायत में निर्दलीय विजय कुमार, मझौली राज में बिंदु मल्ल, सलेमपुर से निर्दलीय श्रीराम यादव तथा लार नगर पंचायत में निर्दलीय मूसा राजा लारी को जीत मिली है।

बसपा को भी मिली है दो सीटें

नगर पालिका परिषद बरहज में बसपा की श्वेता जायसवाल और नगर पंचायत बरियारपुर में बसपा की किरण राजभर चुनाव जीती हैं। देवरिया जिले में 8 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटें हैं। सभी पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और सांसद काबिज है। इसके बाद भी नगर निकाय चुनाव में भाजपा कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। राजनीतिक पंडितों की माने तो निकाय चुनाव में मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों को ही महत्व दिया है।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close