google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय का पूर्वमंत्री ने किया उद्घाटन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का पूर्व मंत्री ने फ़ीता काटकर उदघाटन किया।

करनैलगंज नगर पालिका परिषद से पूर्व चेयरमैन रजिया खातून को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।रविवार को नगर निकाय चुनाव से संबंधित कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद उर्फ़ अच्छन ने व संचालन फहीम अहमद उर्फ़ पप्पू ने किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा सरकार पर बरसते हुये पूर्व मन्त्री ने कहा कि सारी एजेंसियां/संस्थायें सरकार के इशारे पर कार्य कर रही हैं। हिटलर के बारे में सुना गया था अब हिटलर शाही पूरी तरह से दिखाई दे रही है। लोकतंत्र का हनन करते हुये मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में हम पहले कोई पहल नही करेंगे। मगर यदि हमारे साथ किसी तरह की नाइंसाफी करने का प्रयास किया गया तो हम सड़क पर उतरने के लिए विवश हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बेहतर यही होगा कि हमें छेड़ा न जाय,समाजवादी पार्टी अमन चैन की पक्षधर है, इसे जनता भी बखूबी जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से तंग आकर जनता सपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। इस बार सपा की प्रत्याशी और अधिक मत से जीतेगी। नेता अवधेश सिंह, नजीर इंडियन, अकबाल रजा कुरैशी, गणेश पाण्डेय, वसीम अहमद, वीरभद्र पाण्डेय मोहम्मद समी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close