google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अलीगढ़

एक मां ने नवजात को कूड़े में फेंक दिया तो दूसरी ने सीने से लगा कर अपनी दौलत का मालिक बना दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

अलीगढ़: जिले में सोमवार को एक नवजात कूड़े के ढेर में मिला। वहीं, अनजान महिला ने बच्चे को गोद में उठाकर अपना लिया। बताया जा रहा है कि जन्म के बाद ही बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया, जिसकी नाल भी नहीं कटी थी। अनजान महिला ने लावारिस पड़े बच्चे को अपनाकर आधी संपत्ति का मालिक बना दिया। घटना थाना क्वार्सी के स्वर्ण जयन्ती नगर कर्मचारी कॉलोनी गेट इलाके की है।

कोई मां कितनी बेरहम हो सकती है, जो जन्म देने के बाद अपने बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दें। लेकिन, अलीगढ़ में सोमवार सुबह यह वाक्या देखने को मिला, जब नवजात कूड़े के ढेर में बिलखता मिला। लावारिस बच्चा मां की ममता के लिए तड़पता रहा। वहीं, दूध पहुंचाने जा रही लता नाम की महिला ने जब कूड़े के ढेर की तरफ से आ रही आवाज सुनी तो वह नवजात की तरफ गई और उसे कूड़े के ढेर से उठाकर सीने से लगा लिया।

लता ने आसपास के लोगों को बताया और बच्चे के बारे में जानकारी भी की। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। महिला नवजात को अपने घर ले आई और उसे दूध पिलाकर लाड़ प्यार करने लगी। लता ने बच्चे को अपनाने की बात कहते हुए अपनी आधी संपत्ति बच्चे के नाम करने का ऐलान कर दिया। जब यह बात इलाके में फैली तो नवजात को देखने के लिए लता के घर पर भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।

लता ने बताया कि उसने आसपास के लोगों से जानकारी की। कहा कि उसने बच्चा दुबकाया नहीं है और न ही छिपाया है। जो कोई भी आ रहा है, उसे देख रहा है। लता ने बताया कि सुबह वह दूध पहुंचाने गई थी। तभी बच्चे के बिलखने की आवाज सुनी। बच्चा नाल सहित कपड़ों में लिपटा हुआ था। सफाई भी नहीं की गई थी। वहीं, करीब की आशा से बच्चे की नाल कटवाई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचित कर दिया गया है। लता ने बताया कि बच्चा उसे वरदान के रूप में मिला है और उसका लालन-पोषण भी करेंगे। लता ने लावारिस बच्चे को अपनाने के बाद अपनी आधी संपत्ति बच्चे के नाम कर दी। इसकी स्थानीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close