इरफान अली लारी की रिपोर्ट
देवरिया। स्थानीय लार क्षेत्र के ग्राम दोगारी राजमल में अग्नि पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता के क्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी देवरिया द्वारा गुरुवार को तिरपाल, खाना बनाने और खाने का सम्पूर्ण बर्तन सेट, साबुन, तेल, पेस्ट, ब्रश, इत्यादि सामग्री इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य देवव्रत पाण्डेय व साहू विशाल कुमार गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया।
आजीवन सदस्य देवव्रत पाण्डेय ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एक ऐसी अंतराष्ट्रीय संस्था है जो मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। जहां भी जिले में आग जैसी घटना होगी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की टीम त्वरित रूप से पहुंच कर मानवीय सहायता प्रदान करेगी।
आजीवन सदस्य साहू विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि रेडक्रास एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है इस संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय मिश्रा ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."