google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

आखिर क्यों झूली फंदे से विवाहिता ? मामला संदिग्ध, पढ़ें पूरी खबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र कटरा बाजार के पांचूपुर गांव में छत के हुक पर साड़ी के फंदे से लटकती हुई विवाहिता का शव मिला है।मृतका के परिवार वालो ने आए दिन प्राताडित करते हुए हत्या करने की आंशका जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कटरा थाने के पांचूपुरवा पूरे बहोरी गांव निवासी संतोष की पत्नी पिंकी का शव घर में छत से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। कौड़ियां थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी विवाहिता की मां माया देवी ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।जिसमें कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी 2007 में पूरे बहोरी गांव के कल्पनाथ के बेटे के साथ किया था। उसने अपने हिसाब से दान दहेज भी दिया पर बेटी के सास,ससुर व पति आये दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। एक दिन पहले उसकी बेटी से घर में कुछ लडा़ई झगड़ा भी हुआ था। अगले दिन मौका पाकर उसे मारकर लटका दिया। उनको इसकी सूचना सुबह 9 बजे मिली।

इस बावत थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close