google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशपंचायत चुनाव
Trending

यूपी के 199 नगर पालिका अध्‍यक्ष पद के रिजर्वेशन की लिस्‍ट जारी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

यूपी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की। साथ ही एक हफ्ते में आपत्ति देने का प्रस्ताव भी दिया।

महिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है।यूपी की 17 नगर निगमों में से आठ सीटें आरक्षित ऱखी गई हैं। जबकि 9 सामान्य हैं। 199 नगर पालिकाओं का भी आरक्षण जारी किया गया।

नगर निगम और नगरपालिका में ओबीसी को 205 सीटों पर आरक्षण दिया था इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। 27 प्रतिशत के हिसाब से आरक्षण दिया गया है। जबकि नगर पंचायतों को मिलाकर 288 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। 110 सीटें एससी के लिए आरक्षण दिया है। पार्षदों की सीटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो पहले आरक्षण था वही है।

यहां देखें नई सूची 

544 नगर पंचायतों का भी आरक्षण जारी किया है। नगर पंचायत में पहले 39 जनपदों में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व पहले नहीं था। 209 सीटें महिलाओ को नगर पंचायत में आरक्षित हैं। नगर पंचायत में 269 सीटों के आरक्षण में परिवर्तन हुआ है। नगर पालिका में देवीपाटन मण्डल में ओबीसी का प्रतिनिधित्व नहीं था, जिसे दुरुस्त किया गया है। नगर पालिका में 73 सीटें महिला को आरक्षित हो रही हैं।

नई सूची के मुताबिक, आगरा की अछनेरा नगर पालिका परिषद को अनुसूचित जाति महिला, एत्‍मादपुर नगर पालिका को पिछड़ा वर्ग, टूंडला नगर पालिका को अनारक्षित, मैनपुर नगर पालिका परिषद को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, शमसाबाद नगर पालिका अध्‍यक्ष पद के लिए पिछड़ा वर्ग, सिरसागंज नगर पालिका अध्‍यक्ष पद अनारक्षित किया गया है।

आगरा की शिकोहाबाद नगर पालिका महिला के लिए आरक्षित किया गया है। फतेहपुर सीकरी नगर पालिका को पिछड़ा वर्ग महिला, कोसीकला मथुरा नगर पालिका अध्‍यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। वहीं, आगरा के बाह नगर पालिका को भी अनारक्षित रखा गया है।

एटा के मारहरा सीट को अनुसूचित जाति महिला, नगर पालिका परिषद हाथरस को अनुसूचित जाति, सिकंदराराऊ हाथरस सीट को अनारक्षित, नगर पालिका परिषद खैर अलीगढ़ को अनारक्षित, सोरों अलीगढ़ सीट को अनारक्षित, जलेसर एटा को पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगंज एटा को अनारक्षित नगर पालिका परिषद कासगंज को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

ये 8 सीटें सामान्य 

मेयर की जो सीटें सामान्य हैं, उनमें वाराणसी नगर निगम अनारक्षित, प्रयागराज नगर निगम अनारक्षित, अलीगढ़ नगर निगम अनारक्षित, बरेली नगर निगम अनारक्षित, मुरादाबाद नगर निगम अनारक्षित, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित, अयोध्या नगर निगम अनारक्षित, मथुरा-वृंदावन नगर निगम को अनारक्षित किया गया है।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close