google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

हाईकोर्ट ने फर्जी करार देते हुए सतबहिनी के धार्मिक न्यास ट्रस्ट को किया निरस्त

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
83 पाठकों ने अब तक पढा

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

गढ़वा।  जिला के कांडी में हाईकोर्ट ने फर्जी करार देते हुए सतबहिनी के धार्मिक न्यास ट्रस्ट को किया निरस्त। सतबहिनी झरना तीर्थ में समिति की बैठक में उपस्थित आमजनों को हाईकोर्ट के फैसले को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों से सावधान करते हुए उनसे शा॓ति बनाए रखने की अपील की गई।

अयोध्या के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री महंत प्रेमशंकर दास जी महाराज द्वारा आहूत बैठक में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सबसे पहले माला एवं पुष्पार्पण के साथ महाराज जी का हार्दिक स्वागत किया गया।

इस मौके पर मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने फैसले की जानकारी दी। कहा कि फर्जी आम सभा के आधार पर गठित ट्रस्ट को उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। पूर्ण पारदर्शिता के साथ ट्रस्ट गठन का निर्देश दिया है। तबतक सरकारी अधिकारी देखरेख करेंगे। कहा कि लोग बहुत उतावले हो रहे थे। लेकिन मैंने हमेशा शांति बनाए रखने की अपील की। अगला हमेशा चाहता था कि झगड़ा झंझट हो और समिति के लोग भाग जाएं। अतः कानून का अनुपालन करते हुए पूरी कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले एक महती सभा बुलाई जाएगी।

महामंडलेश्वर जी महाराज ने लोगों के धैर्य की सराहना करते हुए संकल्प पर अडिग रहने का आह्वान किया।

सभा में सचिव पं मुरलीधर मिश्र, प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद ओझा, पूर्व मुखिया अवधेश दुबे, पूर्व उप मुखिया अजीज अंसारी, राम नरेश मिश्र, नरेश कुशवाहा, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने भी संबोधित किया। महाराज जी के नेतृत्व में तमाम लोगों ने सतबहिनी भगवती सहित सभी मंदिरों में तुमुल जयघोष के साथ दर्शन किया। प्रसाद वितरण के साथ सभा समाप्त की गई।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close