google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

अंत्योदय के पक्षधर थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। स्थानीय उपनगर स्थित सहाय आवास पर भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंत्योदय के पक्षधर थे। केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने का काम कर रही है। 

प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सुनील कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा, संजय जयसवाल, राजेश कुमार गुप्ता, दुर्गेश्वर सोनी, लक्ष्मण वर्मा, मोनू पटेल, सोनू वर्मा, कृष्णकांत कुशवाहा, संजय कुशवाहा, मंटू वर्मा, सौरभ पटेल, तारकेश्वर कुशवाहा, अर्जुन शाह, विवेक मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे। 

उपनगर के मालवीय नगर वार्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा नेता सुशील कुमार शाही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर वक्ता, कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्रवाद के सशक्त हस्ताक्षर थे। वह शुचिता एवं पारदर्शिता के अनुपम उदाहरण थे।

यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, आनंद पियूष उपाध्याय, संदीप गुप्ता, परशुराम जयसवाल, राकेश वर्मा, अतिउल्लाह अंसारी, राम कृपाल ठाकुर, विजय बरनवाल, कुवंर जी वर्मा हरिशंकर यादव उपस्थित थे।

68 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close