google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

महिलाओं के साथ बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। बनकटा विकासखंड परिसर में महिलाओं के साथ बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि आजादी के अमृत काल में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने आम बजट 2023- 24 में महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की है। इस स्कीम से देश की महिलाएं अच्छी बचत कर सकती हैं मतलब कि महिलाएं अपना पैसा बचाने में अधिक मजबूत होंगी।

इस योजना से महिलाओं को दो लाख की बचत पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा जबकि इस योजना से 2 साल तक महिलाओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एनीमिया से 2030 तक मुक्त करने का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है। इस बजट में एनीमिया रोग के उन्मूलन के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण महिलाओं को एकत्रित कर 81 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं सरकार इन समूह को बड़े उत्पादक समूह के रूप में गठन कर एक समूह में एक हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा हैं।

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए ब्लाक प्रमुख विंदा कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है ऐसा सम्मान पूर्व की किसी सरकारों ने नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि आवास, शौचालय, राशन कार्ड सहित अन्य बहुत सारी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे महिलाओं को दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीमा कुशवाहा, शकीला खातून, हरिकेश कुशवाहा, सिकंदर मौर्य, संजय सिंह,राजन कुशवाहा, अमरेंद्र मौर्य सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

61 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close