google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

युवाओं द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती सलाहाबाद में मनाई गई

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

सलेमपुर । भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि सन्त रविदास समाज और साहित्य से महात्मा के रूप में समझे जाते हैं। उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। जिसके मन में गंगा जैसे निर्मल भाव होते हैं। वही परमात्मा का असली भक्त होता है। अहंकार को पूर्ण रूप से त्याग कर की गई भक्ति ही असली भक्ति होती है।
हमे संत रविदास जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस तरह से संत रविदास ने फकीरी में जीवन जीते हुए कृतित्व और व्यक्तित्व को निखारते हुए ईश्वर की आराधना की, वह आज भी सभी के लिए मिसाल है। संत भारतीय समाज को हमेशा से प्रेरित करते रहे हैं। संत रविदास ने जाति के भेदभाव और छुआ-छूत को रोकने के लिए जो रास्ता दिखाया था, वह आज भी हमें प्रेरणा देता है।

उक्त कार्यक्रम में आईटी प्रमुख राकेश दूबे वत्स,जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक बृजेश कुशवाहा,मनीष मौर्य,अखिलेश गोंड़ आदि मौजूद रहे।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो शिक्षक को मिलेगा श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close