google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भागवत कथा महायज्ञ की सफलता के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

स्वामी डॉ राघवाचार्य जी महाराज 10 फरवरी से भलुअनी के चतुरी में कराएंगे कथा का रसपान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

सलेमपुर, देवरिया। नगर के सहकारी बैंक के सामने भलुअनी विकास खण्ड के चतुरी में होने वाले भव्य भागवत कथा महापुराण की सफलता के लिए बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

आयोजक पूर्व प्रधानाचार्य नरसिंह त्रिपाठी ने बताया की कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 10 फ़रवरी दिन शुक्रवार को अयोध्या धाम के जगद्गुरु स्वामी डॉ राघवाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में भलुअनी नगर पंचायत के गांधी चौक से सुबह 9 बजे से कथा स्थल चतुरी तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए पूरे जनपद से श्रद्धालु आएंगे। स्वामी जी 10 फरवरी से 16 फरवरी तक नित्य दिन में 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का रसपान कराएंगे।

सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य वी के शुक्ला ने कहा कि सलेमपुर सहित विभिन्न चौराहों से कथा स्थल तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। 17 फरवरी को महाप्रसाद वितरण व समापन होगा।

बैठक को सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य वी के शुक्ला, डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, नवलकिशोर पाण्डेय, रवि पाण्डेय, संजय तिवारी, सुधाकर मिश्र, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, हैप्पी शुक्ल,सत्यदेव तिवारी, गणेश मिश्र, डॉ ओमप्रकाश मिश्र, बलराम त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश तिवारी, लालबाबू गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, रामानंद तिवारी, सुनील तिवारी, संतोष मद्देशिया, पवन उपाध्याय, गोविंद तिवारी, धीरेंद्र प्रकाश मिश्र, अम्बरीष पाण्डेय, भोला मिश्र, मुन्ना यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close