google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अमरोहा

मां का नाचना बेटा को नहीं आया रास तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि उठा लेगा इतना बड़ा कदम…..

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां मां के डांस करने से बेटा इतना नाराज हो गया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक फांसी के फंदे से झूलता मिला। मौके पर जुटे परिजनों व ग्रामीणों ने युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। जिसके बाद बिना कानूनी कार्रवाई के ही परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल ये घटना इलाके में कौतूहल का विषय बनी हुई है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के हलका नंबर चार के एक गांव का है। यहां बुधवार रात शादी के कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। नजदीकी घर की निवासी महिला भी मौके पर पहुंच गई और डीजे पर डांस करने लगी। कुछ देर बाद उसका 25 वर्षीय बेटा वहां पहुंच गया। उसने देखा तो मां डांस कर रही थी। बेटे ने मां को डीजे पर डांस करने से मना किया। बताया जा रहा है कि बेटे के मना करने पर भी डांस करती रही। इस पर नाराज युवक जंगल की ओर चला गया। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के ही प्राइमरी स्कूल के नजदीक बकायन के पेड़ पर लटका मिला। मौके पर जुटे परिजन व ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा और घर ले आए।

जिसके बाद बिना पुलिस को जानकारी दिए परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जनपद के समस्त महाविद्यालयों में आपदा बचाव का दिया जाएगा प्रशिक्षण

युवक की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी, युवक के कोई संतान नहीं थी। इस मामले पर प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि इस बाबत तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी। 

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close