google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किये गए देवरिया के विशाल साहू

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता को आज यूपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को अवध शिल्पग्राम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं का सर्वोच्च सम्मान विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। विशाल को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत दिया गया। इस पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रदान की गई। विशाल साहू लार नगर पंचायत के कोईरी टोला वार्ड के निवासी है। बिना किसी भेदभाव के जनपद में कार्यरत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के साथ समानतावादी दृष्टिकोण के साथ बिना किसी भीड़-भाड़ के साधारण तौर तरीकों से सभी के साथ स्वैछिक एवं निःशुल्क सहयोग करने वाले युवा विशाल की सादगी एक मिसाल हैं। कोरोना काल में पहले और दूसरे फेस में अपनी जान की परवाह किए बिना हजारों लोगों की उन्होंने मदद किया। बीते 10 वर्षों से युवा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर विशिष्ट स्थान बनाने वाले विशाल पौधारोपण, रक्तदान जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, इंडिया डिजिटल इंडिया, योग, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा, मृदा संरक्षण, मतदाता जागरूकता आदि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़कर हिस्सेदारी निभाने के कारण राज्य सरकार द्वारा इनके कार्यों का परीक्षण कर युवाओं के राज्यस्तरीय सर्वोच्च पुरस्कार दिया। अवार्ड से सम्मानित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालो का तांता लग गया। बधाई देने वालो में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नित्यानंद शर्मा, भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह, बलबीर सिंह दादा, अधिवक्ता पंडित प्रियेश त्रिपाठी, गोविंद मिश्रा, शिशिर राय, देवव्रत पाण्डेय, साहू ध्रुव कुमार गुप्ता, वसीम अहमद लारी, संदीप यादव, विनय सिंह संदीप, फहीम अनवर लारी, निर्भय सिंह, दीपू गुप्ता, विकास खरवार, राजा लारी, राजीव रंजन सिंह, सुनील कुशवाहा, अरसद लारी, निर्भय यादव सहित अन्य शामिल रहें।

विशाल को राज्यस्तरीय अवार्ड मिलने पर छात्रनेताओं ने जताई खुशी, दी बधाई

साहू विशाल कुमार गुप्ता को युवाओं का सर्वोच्च पुरस्कार विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने पर स्वामी देवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मठ लार के छात्रनेताओं ने बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ ओमनारायण सिंह, आशीष सिंह, राणा प्रताप सिंह, विनय सिंह संदीप, भीष्म प्रताप सिंह चौहान, विनय रजक, इमरान लारी, मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य छात्रनेता शामिल रहें।

विशाल चलाते हैं गौरैया व पर्यावरण संरक्षण की मुहिम

विभिन्न सामाजिक कार्यों में कार्य करते हुए साहू विशाल कुमार गुप्ता कई वर्षों से गौरैया व पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चला रहे हैं। इसके लिए वो गांव व नगर क्षेत्र के लोगों को कृत्रिम घोंसले देकर गौरैया संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं। पर्यावरण संरक्षण की मुहीम में विशाल लोगो को जागरूक करते है और अभी तक हजारों पौधो का पौधारोपण कर उनका संरक्षण किया है। इनके इस मुहिम में लगातार लोग जुड़ते चले जा रहे है।

देवरिया के लिए यह गौरव की बात है

साहू विशाल कुमार गुप्ता युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभर रहे हैं। उनके कार्य प्रसंशनीय थे जिसके बदौलत प्रदेश सरकार ने उन्हें युवाओं का सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित किया हैं। उन्होंने विशाल को बधाई भी दी। नीतीश राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी

73 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close