google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भाजपा सरकार गांव से शहर तक विकास कर रही है – विजयलक्ष्मी गौतम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

देवरिया। भाजपा सलेमपुर द्वारा जीएम एकडेमी में गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही मेहनती और लगनशील है। मुझे आशा ही नहीं पूरा यकीन है हमारा कार्यकर्ता एक एक वोटर को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराएगा और ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करना है।

भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। भाजपा गांव से शहर तक विकास कर रही है। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह बहुत ही कर्मठशील है। पार्टी की योजनानुसार कार्य करते हुए हमें पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह की जीत सुनिश्चित करनी है।

सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार और देश के विकास के लिए किये गये कार्यों की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग और तबके तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

मतदाताओं में बीजेपी के प्रति विश्वास बढ़ा है। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि देवेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में उसी पार्टी में रहते हुए घोटाले के चलते अखिलेश यादव का इस्तीफा मांगा था।

देवेंद्र प्रताप सिंह जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाते है। संचालन आशुतोष तिवारी ने किया।

उक्त कार्यक्रम को राजू मणि,अमरेश सिंह बबलू, रविन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, सम्पूर्णानंद गुप्ता, रामदास मिश्र, बृजेश उपाध्याय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, पिंटू तिवारी ने भी सम्बोधित किया।

उक्त कार्यक्रम में विरेन्द्र कुशवाहा,अवधेश यादव,अमरनाथ सिंह,लल्लन सिंह,विनय पाण्डेय, अजय दूबे वत्स, शेषनाथ भाई, त्रिवेणी गुप्ता, उमाकांत मिश्र, राकेश राजभर, अशोक तिवारी, छोटेलाल गुप्ता, रविशंकर मिश्र, अनूप उपाध्याय,धर्मेन्द्र कुशवाहा, मंटू सिंह, अमरदत्त यादव, विनय तिवारी, मुरली मिश्र, छेदी गुप्ता, अमित सिंह, रत्नेश मिश्र, अनिल ठाकुर, बृजेश कुशवाहा, विकास रौनियार, संजय श्रीवास्तव, धर्मबीर सिंह, बिट्टू चौहान, सुनील स्नेही, अजय गौतम, दीपक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, अरविंद तिवारी, रविभूषण, चन्द्रकेतु सिंह आदि मौजूद रहे।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close