google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

15 दिनों में 4 करोड़ की ठगी कर ली पुलिस वाले से और फिर आगे जो हुआ वो आपको भी सावधान करेगा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

श्रावस्ती जनपद के पुलिस लाइन भिनगा में तैनात सिपाही अख्तर आलम दो दिन पूर्व साइबर ठगी के शिकार हो गए। सिपाही ने भिनगा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन कर लार्ज टाका ऐप्प ( LARGE TAKA APP) लिंक के माध्यम से डाउनलोड कराया।

विभिन्न नंबरों से कॉल कर बताए ऐप्प के फायदे

सिपाही ने बताया विभिन्न नंबरों से कॉल कर उसके फायदे बताए गए। उसके बाद एक ओटीपी नंबर आया। साइबर ठगों ने ओटीपी की जानकारी लेने के बाद व्हाट्सएप ऐप इंस्टॉल करके चलाने के लिए कहा, उस पर आधार और पैन कार्ड भी अपलोड कराया। उसके बाद उसके खाते से 3 हजार कट गए। पैसा ठगी की मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और साइबर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले में पुलिस ने उन्नाव जनपद के निवासी रिंकू शर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि लार्ज टाका ऐप्प लिंक के माध्यम से डाउनलोड कराकर ओटीपी शेयर किए जाने के बाद बैंक खाते से पैसा कट गया था। साइबर टीम और भिनगा पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी उन्नाव जनपद का रहने वाला है। इसने 15 दिनों के भीतर कई लोगों कुल मिलाकर 4 करोड़ रुपए की ठगी किया है। पैसा खाते में आने के बाद इसने इधर-उधर भेजा है। इसमें भी जांच की जा रही है। खाते में मिले एक लाख 47 हजार रुपए को फ्रीज कराया गया है।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close