google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

श्रीराम कथा शोभायात्रा में शामिल विधायक का श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
77 पाठकों ने अब तक पढा

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत परसपुर नगर के तुलसी चौराहे पर शनिवार को दोपहर बाद पहुंची श्रीराम कथा शोभायात्रा में शामिल विधायक अजय सिंह का श्रद्धालुओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान विनोद पाण्डेय काका ग्राम प्रधान परसपुर, जितेन्द्र सिंह, वीपी सिंह, सोमू सिंह, विजय सिंह, पिंकू सिंह, राघवेन्द्र सिंह, उदय सिंह, भुशैली सिंह, आदेश शुक्ल, गाँधी बाबा, जालिम सिंह, श्याम सुंदर पाण्डेय, विवेक तिवारी, नीरज पाण्डेय, नरेन्द्र विश्वकर्मा, बबलू काजल, गुडडू पाण्डेय, मुन्नू, शेरू, रहमत अली लल्लन समेत काफी संख्या में नागरिक शामिल रहे है।

भक्तिरस से सराबोर श्रद्धालुजन जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे लगाते हुये भजन कीर्तन करते हुये गाजे बाजे के साथ निकली श्रीराम कथा शोभायात्रा में शांति सुरक्षा दृष्टिगत भरपूर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी रही है। परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज मय हमराही आरक्षियों के साथ शोभायात्रा में भ्रमणशील रहे हैं।

परसपुर नगर के तुलसी चौराहे पर जनमानस ने कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह एवं कथा प्रवक्ता रमेश भाई शुक्ला को माला पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया। दरअसल, करनैलगंज के राम लीला मैदान में दस दिवसीय आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के तत्वावधान में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। करनैलगंज से प्रारंभ होकर परसपुर नगर में पहुंची शोभायात्रा का जगह जगह आम जनमानस ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close