google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

दलित युवक ने शादी समारोह में बर्तन क्या छू दिया उसपर तो कहर बरपा गया…पढ़िए क्या है मामला?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट 

गोण्डा: मामला गोंडा के वजीरगंज से सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान बर्तन छूने पर एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई। युवक की उम्र 18 वर्ष है। घटना संज्ञान में आने के बाद से पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शादी के दौरान मौजूद अन्य चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित युवक ने इस संबंध में थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुटी है, आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में गांव के कुछ ग्रामीणों से भी बात की गई है।

ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर गुस्साए आरोपी

युवक की बड़ी बहन ने बताया कि शनिवार को हमने गांव में ग्राम प्रधान और बुजुर्गों के बीच यह मामला उठाया। उनको इस दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी। इस बात का पता आरोपियों को लग गया, इसके बाद उन्होंने दोबारा उसके भाई की जबरदस्त पिटाई की। युवक की बड़ी बहन ने कहा कि आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं।

चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे

पीड़ित परिवार ने गांव के ही संदीप पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, श्रवण पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, विमल पाण्डेय और अशोक पाण्डेय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शादी के दौरान का वीडियो फुटेज भी कलेक्ट करने की कोशिश की जा रही है, ताकि मालूम चल सके कि वास्तव में वहां क्या हुआ था। बता दें कि आरोपी संदीप पाण्डेय के यहां ही शादी कार्यक्रम था।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close