बीडीओ और प्रमुख ने विवाहित जोड़ों को बांटे सर्टिफिकेट

66 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर के के सिंह की रिपोर्ट

फरह। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत बीते दिन हुई शादियों के बाद नव दंपति को विवाह प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

बीते दिन ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत सोलह जोड़े विवाह बंधन में बंधे। विधि-विधान और हिन्दू धर्म की रस्म के अनुरूप विवाह संपन्न कराए गए। 22 शादियाँ होनी थीं, किन्तु किन्ही कारणों से छह दूल्हे नहीं आ सके। विधायक बलदेव ने सभी कन्याओं का कन्यादान भी किया था। शनिवार को बीडीओ रमेशचंद्र शर्मा और ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से विवाहित जोड़े को वैवाहिक सर्टिफिकेट वितरित किए।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top