google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

वो प्लास्टिक की पाइप से पिटता रहा, तमाशबीन वीडियो बना रहे थे और वह गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगता रहा 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुर, जाजमऊ में चोरी के शक में भीड़ ने किशोर को ऐसी सजा दी। जिसने भी वीडियो देखा वह हैरान रह गया। पहले तो किशोर को गंजा किया। इतने से दिल नहीं भरने पर भीड़ ने उसकी प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी। वह हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाता रहा। इसके बाद भी लोगों को दिल नहीं पसीजा।

हालांकि इस दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रचलित होने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

जाजमऊ के तीन खंभा चौराहे के पास सोमवार को स्थानीय लोगों ने एक किशोर को चोरी का आरोप लगा कर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे जमकर पीटा। इस दौरान किशोर छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं भीड़ में मौजूद लोगों ने उसके बाल काटकर उसे गंजा कर दिया।

साथी प्लास्टिक के पाइप से उसकी पिटाई भी की। इस बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया। जिसका संज्ञान लेकर अधिकारियों ने जाजमऊ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस तरह का कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close