google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भोपालमध्य प्रदेश

चेहरे पे हंसी और हाथ में दर्जनों सल्फास की गोलियां, स्कूल से बंक मारकर तीन सहेलियों ने खा लिया जहर, वीडियो ? देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुहानी परिहार की रिपोर्ट 

सीहोर। तीन सहेलियां स्कूल से बंक मारकर इंदौर गईं और वहां तीनों ने जहर खा लिया। तीनों लड़कियां क्लास 12 की स्टूडेंट थीं। जहर खाने के बाद तीनों लड़कियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो लड़कियों की मौत हो गई। एक की हालत बहुत गंभीर है। तीनों लड़कियों ने खुदकुशी करने से पहले अपना वीडियो बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां अपने हाथ में सल्फास की दर्जनों गोलियां लिए हुए हैं। साथ ही वो वीडियो में बाय-बाय करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां सुसाइड से पहले मुस्कुरा रही हैं।

पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि तीनों सहेलियां सीहोर के आष्टा की रहने वाली हैं। तीनों ने इंदौर के रीजनल पार्क में जहर खाया। तीनों लड़किया शुक्रवार बस से इंदौर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि तीनों में से पायल और पूजा की मौत हो गई है। वहीं आरती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

दोस्त मिलने नहीं आया तो खाया जहर

आप को यह भी पसंद आ सकता है  दबंग ने सरकारी हैंडपंप को किया क्षतिग्रस्त, सरकारी रास्ते को भी किया बाधित, लगवा रहा सरकारी जमीन पर निजी हैंडपंप

 

आष्टा के मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले तीनों सहेलियां इंदौर पहुंची थी। जहां पायल अपने दोस्त रोहित से मिलने आई थी। पार्क में पहुंचने के बाद पायल ने रोहित को मिलने के लिए बुलाया लेकिन रोहित मिलने नहीं आया और उसने कहा कि घर लौट जाओ। इस बात को लेकर पायल और रोहित का झगड़ा हो गया। झगड़े से नाराज होकर पायल ने जहर खा लिया।

वहीं दूसरी सहेली पूजा अपने परिवार के कलह से परेशान थी। जब उसने अपनी सहेली को जहर खाता देखा तो उसने भी जहर खा लिया। अपनी दोनों सहेलियों को जहर खाता देख आरती डर गई। आरती ने सोचा कि घर जाकर मैं क्या जवाब दूंगी। इस बात से डर कर आरती ने भी जहर खा लिया। बता दें कि इलाज के दौरान पूजा और पायल की मौत हो गई। वहीं आरती की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close