google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज कराने आयी महिला को किस प्रकार किया कलंकित? पढ़ें पूरी खबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। खरगूपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर ने बीमार महिला का इलाज करते समय उसके साथ दुष्कर्म किया।जिसके बाद उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।उक्त घटना बुधवार सायं की बताई जा रही है।

पीड़िता ने स्थानीय थाने पर पहुंचकर आपबीती बताते हुये दर्ज कराई शिकायत।

पीड़िता ने खरगूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह बीमार थी और इलाज के लिए विशुनापुर बाजार में झोलाछाप चिकित्सक अजमल की क्लीनिक पर गई थी।वहीं चिकित्सक द्वारा महिला को क्लीनिक के अंदर ले जाकर कमरे में इंजेक्शन लगाया गया।उसके बाद मौका देखकर चिकित्सक ने पीड़ित महिला से छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।इस बावत खरगूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है, कि वह बीमार थी, जो इलाज कराने चिकित्सक के पास गई थी जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कथित चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close