google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अयोध्या

रेत पर उकेरी रामायणकालीन सजीव आकृतियां मानो कुछ बोल रही है 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अयोध्या। सरयू तट पर रेत पर रामायण कालीन सुंदर आकृतियां उकेरी जा रही हैं। रामायण कालीन चरित्रों का रेत के माध्यम से चित्रण सरयू तट पर स्थित सरयू अतिथि गृह के सामने वाराणसी से आये काशी विद्यापीठ के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों की ओर से किया जा रहा है।

काशी विद्यापीठ के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र रूपेश सिंह के नेतृत्व में 20 छात्रों का दल पिछले दो दिनों से इस कार्य में लगा हुआ है। रूपेश सिंह ने बताया कि दीपोत्सव में सैंड आर्ट स्कल्पचर के प्रदर्शन का इस बार तीसरा अवसर है। इससे पहले भी वर्ष 2020 व 2021 में इसी तरह का प्रदर्शन किया जा चुका है। रेत के माध्यम से उकेरी जा रही आकृतियों के बारे में रूपेश ने बताया कि उन्होंने यहां एक रामायण सीरीज के आधार पर कार्य किया है। इसमे सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृति उकेरी जाएगी। इसके बाद भगवान राम के लंका विजय के बाद अयोध्या आगमन के समय से विभिन्न प्रसंगों को दिखाया जाएगा।

उकेरी जा रही कलाकृतियों के क्रम में सबसे पहले भगवान राम के पुष्पक विमान से आगमन, इसके बाद केवट अनुराग का प्रसंग,तत्पश्चात भरत मिलाप व चरण वंदना के माध्यम से चरित्रों को कृति के माध्यम से जीवंत किया जा रहा है। इसी क्रम में भगवान राम के अयोध्या आगमन प्रजा की महिलाओं द्वारा ढिंढोरा पिटवाना, माताओं द्वारा आरती उतारने, के बाद राम दरबार की झांकी और अयोध्या में दीपोत्सव के प्रसंगों का चित्रण किया जाएगा।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close