google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

आदर्श गहिला कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने दी मुलायम सिंह यादव को श्रृद्धांजलि

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

देवरिया जिला के बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गहिला में आदर्श गहिला कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने दी मुलायम सिंह यादव को श्रृद्धांजलि।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की लंबी बीमारी के कारण रविवार को निधन होने की जानकारी होते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं समर्थकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। इनके निधन की जानकारी होते ही ग्रामीणों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों शुभचिंतकों की मौजूदगी में शोक सभा हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि हमने देश के एक जननायक खो दिया जिसकी भरपाई असंभव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमला प्रसाद ने किया। सपा नेता समसुल अंसारी ने यह भी कहा कि दिवंगत नेता श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक होने के साथ-साथ प्रदेश का कई बार मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री के पदों पर रह कर आम आवाम का सेवा कुशलतापूर्वक की। इनके कार्यों को प्रदेश व देश याद करेगा।

शोक सभा को अमला प्रसाद,उमा प्रसाद मिश्रा, रामविजय सिंह, हंषनाथ यादव, लालबाबू यादव, शेषमडी कुशवाहा, संतोष यादव, रामसमुज यादव, रामवीर, जनार्दन यादव,जयनारायण यादव,पूर्व प्रधान भानु प्रताप कुशवाहा ,ओम प्रकाश, अखिलेश सिंह आदि ने संबोधित किया।

68 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close