google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलरामपुर

नगर निकाय चुनाव ; बढ़ रही है भाजपा दावेदारों की तादाद

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट 

बलरामपुर, नगर निकाय चुनाव में भाजपा टिकट के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दावेदार भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर रहे हैं। सपा व बसपा अभी खामोश है लेकिन भाजपा खेमे में दावेदारी को लेकर गुटबाजी की संभावना व्यक्त की जा रही है। सबसे अधिक दावेदार बलरामपुर सदर सीट पर दिख रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मिया बढ़ गई है। इस बार टिकट की सबसे अधिक मारामारी भाजपा में है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सदर सीट पर डा. अजय सिंह पिंकू, सभासद संजय मिश्रा, डा. पारितोष सिन्हा, डीपी सिंह, महेश शुक्ला बच्चा, संजय शर्मा, केजी गुप्ता समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की है। सभी के नामों पर विचार होगा। तुलसीपुर में विशुनदेव गुप्ता, बनारसी मोदनवाल, राहुल मोदी व सुरेन्द्र वर्मा सहित दर्जन भर लोगों का नाम सामने आया है।

नवसृजित नगर निकाय गैसड़ी में मदन जायसवाल, राजेन्द्र ओझा व परमजीत सिंह सहित दर्जन भर लोग टिकट के दावेदार हैं। पचपेड़वा में अजय जायसवाल, रवि वर्मा व आद्या सिंह पिंकी सहित आधा दर्जन लोगों ने दावेदारी जताई है। उतरौला नगर पालिका में अनूप गुप्ता व देवानंद गुप्ता सहित आधा दर्जन लोग निकाय चुनाव में टिकट के दावेदार हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बलरामपुर नगर निकाय का प्रभारी त्रयंबक तिवारी व उतरौला का प्रभारी डा. रंजन शर्मा को बनाया गया है। आद्या सिंह व झूमा सिंह को चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

66 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close