नौशाद अली की रिपोर्ट
बलरामपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शुक्रवार को जिले में होंगी। उनके आगमन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गुरुवार को जिले के आला अधिकारी राज्यपाल के दौरे को लेकर तैयारियों में लगे रहे। मंडी समिति की सभी दुकानों को दो दिन पूर्व ही बंद करा दिया गया है।
राज्यपाल आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन बलरामपुर पहुंचेगीं। जहां से वह सड़क मार्ग से मंडी समिति बलरामपुर पहुंचेंगी। 9 बजकर 20 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक राज्यपाल मंडी समिति में रहेंगी। इस दौरान वह सावित्री देवी बायो एनर्जी फार्मर प्रोडक्ट कम्पनी की दुकान का उद्घाटन करेंगी। 9 बजकर 45 मिनट पर राज्यपाल श्रीमती पटेल मंडी समिति से एमएलके पीजी कॉलेज के लिए रवाना होंगी। 10 बजे से लेकर 11 बजकर 45 मिनट तक वह यहां रहेंगी। इस दौरान सावित्री देवी बायो एनर्जी फार्मर प्रोडक्ट के किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगी।
कार्यक्रम में थारू जनजाति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल थारू समाज के लोगों को वनपत्र व आंगनबाड़ी कार्यक्त्रिरयों को बुक एवं किट तथा सामाजिक वेलफेयर के लाभार्थियों को सामग्री वितरित करेंगी। सवा 11 बजे से 11 बजकर 45 मिनट के बीच राज्यपाल जिलाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं थारू समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। जिसके बाद राज्यपाल यहां से जिला जेल के लिए प्रस्थान करेंगी। 12 से 12-45 बजे तक वह जेल में कैदियों से वार्ता करेंगी।
12-50 पर राज्यपाल आंगनबाड़ी केन्द्र कलवारी के लिए प्रस्थान करेंगी। 1-00 बजे से 1-20 बजे तक राज्यपाल आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं बच्चों तथा अभिभावकों से वार्ता कर किट का वितरण करेंगी। यहां से राज्यपाल पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगी। 1-35 बजे वह हेलीकाप्टर से लखनऊ वापस जाएंगी।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."