google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गोरखपुर

यजमानों की सुख समृद्धि के लिए 10 किन्नरों ने नौ दिन का रखा व्रत; सुबह शाम पूरी श्रद्धा से मां की करते हैं जागरण, वीडियो ? देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

गोरखपुर । शारदीय नवरात्र पर पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल शालिग्राम में रहने वाले किन्नरों ने नवरात्र व्रत रखा है। किन्नरों ने यह व्रत अपने यजमानों की सुख समृद्धि व शांति के लिए रखा है। किन्नरों का मानना है कि यदि उनके यजमान सुखी रहेंगें तो वे भी सुखी रहेंगे। किन्नरों ने घर के अहाते में कलश स्थापित कर नवरात्रि का व्रत रखा है। कुल 10 किन्नरों ने 9 दिन का व्रत रखा है।

किन्नर सुबह शाम मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद जागरण करते हैं। यह जागरण सुबह और शाम आयोजित की जाती है जहां मोहल्ले के लोग भी शामिल होते हैं। माता की चौकी में रोजाना सैकड़ों लोग माता की पूजा-अर्चना व जागरण कर अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए अरदास करते हैं। शारदीय नवरात्र पर किन्नरों ने कलश स्थापित कर मोहल्ले वासियों को भी चकित कर दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए किन्नर समुदाय, गुरु, प्रेमा किन्नर ने कहा कि दस लोगों ने यजमानों की सुख-समृद्धि व शांति के लिए व्रत रखा है। नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापित किया गया है। रोजाना माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इस बारे में शोभा किन्नर ने बताते हुए कहा कि सुबह-शाम माता की चौकी आयोजित की जाती है। अष्टमी को कन्या भोज का आयोजन किया गया है। मां दुर्गा की रोजाना विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_-AA8wyyqls[/embedyt]

नवरात्र व्रत 26 सितंबर से शुरू हुए। देशभर में दुर्गा पूजा और नवरात्र व्रत कर लोग अपनी मनोकामना मांगते हैं। इसका समापन 3 अक्टूबर को अष्टमी और 4 अक्टूबर को नवमी के साथ होगा। नौ दिन के इन व्रत में मां दुर्गा के अवतारों की पूजा की जाती है।

67 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close