google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बरेली

नकदी की मांग, अवैध संबंध और फि प्राइवेट पार्ट ही काट डाला, पढ़िए क्या हुआ आगे…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

बरेली । दो दोस्तों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। ब्लैकमेलर सफाई कर्मचारी दोस्त से परेशान होकर युवक ने उसे सिविल लाइंस के माल गोदाम रोड स्थित एक होटल में बुलाया। झगड़े के बाद ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सफाई कर्मचारी को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बारादरी के सतीपुर में दिल्ली का एक युवक किराए पर शंकर लाल के मकान में रह रहा था। नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहा था। इसी दौरान नवादा शेखान के रहने वाले नगर निगम के संविदा कर्मचारी से उसकी मुलाकात हुई। संविदा कर्मचारी ने कहा कि वह उसे नौकरी दिला देगा। इसको लेकर दोनों के बीच दोस्ती शुरू हो गई। आना जाना हो गया। आरोप है कि दोनों समलैंगिक संबंध बन गये। एक दिन सफाई कर्मचारी ने सब्जी में नशा देकर युवक के साथ कुकर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

ब्लैक मेलिंग की वजह से युवक काफी परेशान हो गया। वह बरेली से दिल्ली चला गया। लेकिन आरोपी सफाई कर्मचारी उसे फोन कर धमकी देता रहा। जिस पर शनिवार सुबह वह बरेली पहुंचा। माल गोदाम रोड स्थित एक होटल में किराये पर कमरा लिया। वहीं उसने सफाई कर्मचारी दोस्त को बुलाया। होटल के कमरे में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी का युवक ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। युवक को भी काफी चोट लगी है। सफाई कर्मचारी ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 हजार के लिए कर रहा था ब्लैकमेल 

आरोपी सफाई कर्मी अश्लील वीडियो बनाने के बाद दोस्त को ब्लैकमेल कर रहा था। उससे 20 हजार मांग रहा था। इसके अलावा उसके साथ ब्लैकमेल कर संबंध बनाता था। सफाई कर्मचारी ने युवक से कहा कि वह भी उसके साथ संबंध बनायेगा। उसका दोस्त भी बनायेगा। इसके अलावा गांव से आये दिन रुपये भी वसूल लिए। इसकी वजह से युवक काफी तंग आ गया। 

प्राइवेट पार्ट काट कर ही लेंगे बदला 

प्राइवेट पार्ट काटने और घायल होने की सूचना मिलने पर सफाई कर्मचारी के साथ के तमाम लोग वहां इकट्ठा हो गये। उन्होंने होटल में काफी हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जब तक हमलावर का प्राइवेट पार्ट नहीं काट लेंगे। तब तक वह नहीं शांत होंगे। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया, होटल के कमरे में दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया था। इसको लेकर वहां काफी लोग इकट्ठे हो गये। युवक ने सफाई कर्मचारी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। दोनों को चोट लगी है। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close