google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेश
Trending

काला पानी की सजा का प्रावधान समाप्त ; 81 सालों बाद जेल मैनुअल परिवर्तित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मिश्रीलाल कोरी की रिपोर्ट

रुपईडीह। नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा गेस्ट हाउस पहुंचे प्रदेश के कारागार व होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि 81 वर्ष बाद जेल मैनुअल बदला गया।

मैनुअल से कालापानी की सजा समाप्त की गई। प्रदेश की जेलों में कैदी बच्चों के कौशल विकास की योजनाएं लागू की गई। प्रदेश की जेलों में 1. 20 लाख बंदियों के हितों में सुधारात्मक कार्य किए गए।

जेल में बंद 70,448 बहनों ने सभी बंदियों को राखियां बांधीं।

बंदियों को शाम को चाय बिस्किट देने की व्यवस्था की गई।

कहा कि 10 हजार होमगार्ड रेगुलर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे हुए हैं। होमगार्डों की सुविधाओं में विस्तार हो रहा है। वेतन बढ़ गया है। मासिक वेतन पर विचार चल रहा है।

समाजसेवी सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि बहराइच की जेल में दर्जनों नेपाली पुरुष व महिलाएं बंद हैं। इनकी जमानत नहीं हो रही है। कुछ औरतें तो बूढ़ी हो चली हैं।

मंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिक ही जमानत ले सकता है। कोई भारतीय नागरिक तैयार हो, तो नियमानुसार जमानत हो जाएगी।

नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह, रुपईडीहा मंडल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सनत कुमार शर्मा व समाजसेवी सुभाष चन्द्र जैन ने मंत्री को दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close