google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर
Trending

“राज” की “नीति” है ये या “गाने” की “प्रीति”? अनुप्रिया पटेल जब गाने लगी मंच पर तो देखिए वीडियो ? क्या हुआ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वह ‘सावन का महीना, पवन करे शोर’ गाना गा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंच से गाना गाया तो सभागार में मौजूद लोग झूम उठे।

मिर्जापुर शहर के लायंस स्कूल सभागर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रविवार (4 सितंबर) को हिस्सा लेने पहुंची वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का संगीत प्रेम एक बार फिर दिखाई दिया। करीब दो मिनट के इस वीडियो में अनुप्रिया की सुरीली आवाज सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मंच अनुप्रिया पटेल से कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने सांसद से गीत का अनुरोध किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया उस अनुरोध को टाल नहीं पाईं। जब उन्होंने माइक संभाला तो लोग उनकी सुरीली आवाज के दीवाने हो गए।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MgdwsxNqNaM[/embedyt]

‘सावन का महीना, पवन करे शोर’ गुनगुनाया: अनुप्रिया अच्छी गायिका हैं। अनुप्रिया ने अपने गायन का जलवा उन्होंने कई बार बिखेरा है। उन्होंने ‘सावन का महीना, पवन करे शोर’ गाना गुनगुनाया। जब उन्होंने जब गाना शुरू किया तो उनके साथ-साथ पूरा हॉल साथ देने लगा। मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल अपने संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में थीं।

लोगों ने किया उत्साहवर्धन: अनुप्रिया पटेल को गाते देख सभागार में मौजूद लोगों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय मंत्री जब मंच पर गा रही थीं तो उनके बगल में पद्मश्री से सम्मानित गायिका अजिता श्रीवास्तव भी मौजूद थीं। गायिका अजिता श्रीवास्तव ने भी अनुप्रिया पटेल के गाने की तारीफ की। कार्यक्रम का आयोजन पद्मश्री से सम्मानित कजली गायिका अजिता श्रीवास्तव ने ही किया था।

इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, अपना दल एस 12 विधायकों सहित 3000 लोगों को सदस्यता दिलाई। बतौर मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मिशन 2024 के लिए 24 घंटे मेहनत करने की जरूरत है। सभी जनपदों में बड़े तौर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close