google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का किया गया जोरदार स्वागत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता जगदंबा उपाध्याय

सगड़ी/आजमगढ़- गोरखपुर से आजमगढ़ जा रहे भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का महुला बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल, हरैया ब्लाक के प्रमुख संतोष सिंह, जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल के साथ ही साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

लाटघाट बाजार में अजमतगढ़ के ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ोंकार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बड़ागांव पूनापार शहीद सौदागर सिंह जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शहीद सौदागर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवम सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता ने उनका भव्य स्वागत किया।

अंजना सिंह एवम प्रखर सामाजिक सेवा समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह ने संयुक्त रूप से धर्मेंद्र सिंह को शहीद सौदागर सिंह का स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

धर्मेंद्र सिंह ने महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओ को भी सुना। महिलाएं काफी उत्साहित दिखी।

इसके बाद जीयनपुर पहुंचे विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का पूर्व विधायक बंदना सिंह के आवास पर उनके ज्येष्ठ व भाजपा नेता संतोष सिंह सिंह टीपू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया।  जीयनपुर बाजार में अभिषेक राय द्वारा सैकड़ों समर्थकों संग फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान अभिषेक राय ने कहा कि आज हम लोगों ने डॉ धर्मेंद्र सिंह का स्वागत किया है साथ ही संगठन को नई ऊर्जा मिली है और हम लोग और भी मजबूती के साथ काम करेंगे। इसके बाद जीयनपुर चौक पर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, संजय जिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह आदि ने स्वागत व माल्यार्पण किया, इस मौके पर रेनू गोस्वामी, शकुंतला चौरसिया,सभासद चंद्रजीत यादव, सभासद राजकुमार, बूथ अध्यक्ष बेचू , संदीप सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, अनंत राय, विकास, राय भोलू,रितेश आदि लोग मौजूद रहे।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close